फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CBI will present the facts of investigation of Vimal Negi death case in court

Himachal News: विमल नेगी मौत मामले की जांच के तथ्य कोर्ट में रखेगी सीबीआई, गिरफ्तारी जल्द

Mon, 16 Jun 2025 11:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Jun 2025 11:22 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता रहे विमल नेगी की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम उच्च न्यायालय में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। 

विज्ञापन
CBI will present the facts of investigation of Vimal Negi death case in court
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता रहे विमल नेगी की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम सोमवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। पावर काॅरपोरेशन के पूर्व एमडी हरिकेश मीणा की अंतरिम जमानत पर उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी। मीणा को पहले से 16 जुलाई तक अंतरिम राहत मिली हुई है। 5 जून को हुई सुनवाई में मीणा के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया था कि सीबीआई को पार्टी बनाने के लिए अर्जी दायर दी गई है।

विज्ञापन


सरकार ने सीबीआई को विमल नेगी मौत मामले की जांच सौंप दी है, इसलिए अब न्यायालय में सरकार बहस नहीं करेगी। सीबीआई को इस मामले में पार्टी बनाया गया है। इसके लिए मेमो ऑफ पार्टी में बदलाव किया गया है। सीबीआई टीम ने इस मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सीबीआई मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और रिकॉर्ड का गहन विश्लेषण किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जांच एजेंसी जल्द कुछ बड़ी गिरफ्तारियां कर सकती है, जिससे मामले में नया मोड़ आ सकता है।

विज्ञापन

एक अधिकारी को प्रदेश से बाहर न जाने को कहा
पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में जल्द एक अधिकारी की गिरफ्तारी हो सकती है। एक अधिकारी को हिमाचल से बाहर न जाने को कहा गया है। प्रतिदिन इस अधिकारी को पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर बुलाया जा रहा है। अब तक सीबीआई की टीम पुलिस एसआईटी, पावर कॉरपोरेशन के स्टाफ, मछुआरे और परिजनों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें कई के बयान एक-दूसरे से मेल भी नहीं खा रहे हैं। ऐसी में सीबीआई इस मामले में गिरफ्तारी की ओर बढ़ रही है। शनिवार रात को सीबीआई की टीम हमीरपुर गई है।

रविवार शाम तक टीम शिमला नहीं पहुंची थी। अब तक 30 लोगों से ज्यादा के बयान लिए जा चुके हैं। सीबीआई की तीन टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस एसआईटी की ओर से की गई जांच, प्रशासनिक जांच और पूर्व पुलिस महानिदेशक के हलफनामे को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसके आधार पर भी सीबीआई जांच में आगे बढ़ रही है। विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई अब बड़े अधिकारियों से पूछताछ करने जा रही है। बारी-बारी से इन्हें सीबीआई कार्यालय बुलाया जाएगा। सीबीआई पूछताछ के बाद मामले में कड़ियां जोड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed