फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBI will Inquire officers and employees of education Directorate in Scholarship scam

छात्रवृत्ति घोटाला: निदेशालय के अफसरों और कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी सीबीआई

Sat, 18 May 2019 12:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 May 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
CBI will Inquire officers and employees of education Directorate in Scholarship scam

करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में जांच की आंच अब उच्च शिक्षा निदेशालय के अफसरों और कर्मचारियों तक पहुंचने वाली है। साल 2013 से निदेशालय में तैनात अफसरों के अलावा कर्मचारियों से भी सीबीआई पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


सीबीआई के इस कदम से  निदेशालय में तैनात अफसरों और कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए हैं। इन अफसरों-कर्मियों की वर्तमान पोस्टिंग का भी सीबीआई ने रिकॉर्ड जुटाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकतर का तबादला शिमला से बाहर हो गया है।
विज्ञापन


निजी शिक्षण संस्थानों को पैसा जारी करने की पूरी प्रक्रिया जांच के दायरे में आ गई है। शिमला के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू की सीबीआई टीमें भी मामले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई के अनुसार निजी शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति का पैसा जारी करने वाले और इन संस्थानों से आने वाले आवेदनों की जांच करने वाले सभी अफसरों और कर्मचारियों से जल्द ही पूछताछ की जाएगी। शिक्षा निदेशालय से सभी पुराने कर्मियों और अधिकारियों का रिकॉर्ड जुटा लिया गया है।

अगले सप्ताह से सीबीआई की टीमें पूछताछ शुरू कर देंगी

संभावित है कि अगले सप्ताह से सीबीआई की टीमें पूछताछ शुरू कर देंगी। साल 2013 से छात्रवृत्ति शाखा में काम कर चुके अधिकांश अफसरों-कर्मचारियों के तबादले अन्य जिलों के उपनिदेशक कार्यालयों सहित सरकारी स्कूलों में हो चुके हैं।

अब सीबीआई ने इनसे संपर्क कर जांच को आगे बढ़ाएगी। इनसे पूछताछ करने तक निजी शिक्षण संस्थानों से जब्त किए गए कंप्यूटरों, हार्ड डिस्क की रिपोर्ट भी आ जाएगी। सीबीआई की इस कवायद के बाद से उच्च शिक्षा निदेशालय में हड़कंप मच गया है। 

उधर, शिक्षा निदेशालय के सूत्रों के अनुसार साल 2013 से छात्रवृत्ति शाखा में करीब 200 अधिकारी और कर्मचारी काम कर चुके हैं। अधिकांश के अब शिमला से बाहर तबादले हो चुके हैं। कुछ अधिकारी और कर्मी सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed