{"_id":"070849a7b13095f38cbf2ba6d5d3ae37","slug":"cbi-investgating-the-fire-tragedy-of-gorton-castle-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"गॉटन कैसल: अग्निकांड का रहस्य खोजेगी सीबीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गॉटन कैसल: अग्निकांड का रहस्य खोजेगी सीबीआई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 28 Jul 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गॉटन कैसल अग्निकांड मामले की सीबीआई जांच शुरू हो गई है। 110 साल पुराना यह भवन इसी साल जनवरी माह में राख हो गया था। इस भवन में आग लगने के पीछे कई तरह की बातें उठ रही थीं। सीबीआई ने इसी पर प्रारंभिक जांच शुरू की है।
विज्ञापन
इसके लिए ब्यूरो ने कुछ खुफिया सूचनाएं एकत्र कर ली हैं। कुछ लोगों से पूछताछ भी की है। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि शनिवार को सीबीआई की एक टीम ने इस जले भवन का मुआयना किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कुछ कर्मचारियों से बातचीत भी की गई। सीबीआई की टीम को इस भवन के आग की भेंट चढ़ने के कुछ ऐसे क्लू मिले हैं, जिनके आधार पर शक और भी पुख्ता होने लगा है।
विज्ञापन
गॉटन कैसल में महालेखाकार कार्यालय चल रहा था। इसमें पेंशनरों से लेकर तमाम तरह का लेखा रिकार्ड रहा है। इसमें सारा रिकार्ड जल गया है।
गॉटन कैसल में यह आग 27 जनवरी 2014 की सुबह लगी थी। आग टॉप फ्लोर से शुरू हुई थी। यह भवन अंग्रेजों ने पुराने गौथिक स्टाइल में बनाया था।