फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CBI filed two charge sheets against 88 accused in Himachal Police Constable Recruitment Paper Leak Case.

Himachal: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपरलीक मामले में सीबीआई ने 88 आरोपियों के खिलाफ दायर किए दो आरोपपत्र

Mon, 11 Mar 2024 10:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Mar 2024 10:23 PM IST
सार

सीबीआई ने प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा  के प्रश्नपत्रों को लीक करने से संबंधित मामलों की जारी जांच में 88 आरोपियों के खिलाफ सोमवार को शिमला के न्यायालय में दो आरोपपत्र दायर किए।


 

विज्ञापन
CBI filed two charge sheets against 88 accused in Himachal Police Constable Recruitment Paper Leak Case.
सीबीआई (सांकेतिक)। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (27 मार्च 2022) के प्रश्नपत्र लीक मामले में 88 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई न्यायालय शिमला में दो आरोपपत्र दायर किए। पहला मामला पुलिस थाना गगल में 5 मई 2022 को एफआईआर संख्या 41 के तहत और दूसरा मामला पुलिस थाना सीआईडी शिमला में 7 मई 2022 को एफआईआर संख्या 05 के तहत दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आई लापरवाही के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस के तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन

सीबीआई के मुताबिक जांच में पता चला है कि बिहार के दो आरोपियों ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्रों की चोरी कर दुरुपयोग की साजिश रची। विभिन्न बिचौलियों के माध्यम से मंडी, कांगड़ा, चंडीगढ़, पंचकूला, जीरकपुर, मोहाली सहित अन्य स्थानों पर 3 से 5 लाख रुपये में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाए। जांच में यह भी पता चला है कि इस अवधि में आरोपियों के बैंक खातों में लगभग 1.25 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। यह भी खुलासा हुआ है कि बिहार, यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा में स्थित संगठित गिरोहों का प्रश्नपत्र लीक करने में संबंध था।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी संस्थानों और सरकारी कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध
जांच में पाया गया है कि नालंदा (बिहार), कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), रोहतक (हरियाणा), दिल्ली और जम्मू में विभिन्न निजी संस्थान चलाने वाले व्यक्तियों ने सांठगांठ की। उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किए गए हैं। जांच के दौरान इन संस्थानों की भूमिका सामने आई है, इसलिए उनके नाम राष्ट्रीय परीक्षा (एनटीए) को उचित कार्रवाई के लिए भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन

केंद्रीय अधिकारियों की संलिप्तता भी आई सामने
जांच के दौरान भारतीय रेलवे, हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों, तत्कालीन जेई और जेओए (विद्युत बोर्ड) हिमाचल प्रदेश, तत्कालीन चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल, तत्कालीन दिल्ली सरकार के कुछ अधिकारी, एक पूर्व सैनिक और रक्षा लेखा और लेखा परीक्षा विभाग के एक तत्कालीन अधिकारी की भूमिका भी सामने आई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed