छात्रवृत्ति घोटाला: सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि से कब्जे में लिया रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा शाखा की विशेष टीम ने कई दिनों की मेहनत के बाद इस काम को अंजाम दिया है। यह पूरा काम विवि के विशेष अधिकारी की देखरेख में किया गया था। हाल ही में सीबीआई के अधिकारी ने इस पूरे रिकॉर्ड को कब्जे में लिया है।
इसमें उन विद्यार्थियों की जानकारियां भी हैं, जिनके नाम पर फर्जी तरीके से डिग्रियां जारी होने के आरोप हैं। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों के माध्यम पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को डिग्रियां जारी करता है।
इसे लेकर सीबीआई ने कुछ दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय को लेटर जारी कर इस संबंध में सूचना मांगी थी और इसके बाद रिकॉर्ड सीबीआई ने अपने कब्जे में ले लिया है।
मृतक बच्चों के नाम से हड़प ली छात्रवृत्ति
तकनीकी विवि ने रिकॉर्ड की स्क्रूटनी करने के लिए बाकायदा एक अधिकारी को जिम्मा सौंपा है। जिनकी देखरेख में सारा कार्य किया जा रहा है। अब केंद्रीय जांच एजेंसी रिकॉर्ड का अवलोकन करेगी।
इसके बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीबीआई की जांच में पता चला है कि निजी शिक्षण संस्थानों ने मृतक बच्चों के नाम से भी छात्रवृत्ति हड़प ली।
इसमें ऊना के एक निजी संस्थान में दो ऐसे बच्चों के मामले सामने आए हैं, जिन्होंने विभिन्न ट्रेड में डिप्लोमा करने के लिए आवेदन किया था। मगर इसके बाद विभिन्न कारणों से उनकी मौत हो गई। लेकिन, संस्थान इनके नाम पर फर्जी तरीके से छात्रवृत्ति हड़पता रहा।