विक्रमादित्य सिंह बोले- हमारे निवास पर दस्तक दे सकती है सीबीआई और आयकर टीमें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आशंका जताई है कि उनके निवास पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग के अधिकारियों की टीमें फिर से दस्तक दे सकती हैं।
सोमवार को फेसबुक पर डाली गई इस पोस्ट पर विक्रमादित्य सिंह के कई समर्थकों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। खबर लिखे जाने तक 21 फॉलोवर्स ने पोस्ट को शेयर भी किया है। 117 लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट किए हैं और 868 लोगों ने लाइक किया है।
टीमों के भव्य स्वागत के लिए हम तैयार
पोस्ट के साथ एक स्माइली भी डाली गई है। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को पोस्ट डालने के बाद अमर उजाला से बातचीत में कहा कि पुख्ता सूत्रों से खबर मिली है कि सीबीआई और आयकर विभाग के अधिकारियों की टीमें उनके दिल्ली और शिमला स्थित आवासों में दस्तक देने की तैयारी में हैं।
उन्होंने कहा कि इन टीमों के भव्य स्वागत के लिए हम तैयार हैं। लोकसभा चुनाव में फायदा लेने की कोशिश में केंद्र सरकार के इशारे में यह सब कुछ करने की तैयारी में हैं।