{"_id":"660582c80243da14b30f79f3","slug":"cashless-payment-of-fare-started-in-hrtcs-volvo-buses-shimla-news-c-19-sml1001-326913-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचआरटीसी की वोल्वो बसों में \nकिराये का कैशलेस भुगतान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचआरटीसी की वोल्वो बसों में किराये का कैशलेस भुगतान शुरू
विज्ञापन
निगम ने 80 परिचालकों को दीं टिकटिंग मशीनें
ग्रामीण, सोलन और नाहन डिपो में 10 अप्रैल तक मिलेगी सुविधा
484 परिचालकों दी जाएगी मशीनें
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने वोल्वो बसों में किराये का भुगतान ऑनलाइन कर दिया है। निगम की वोल्वो में सफर करने वाले यात्री अब यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड से भुगतान कर सकते हैं।
निगम के प्रदेश और बाहरी राज्यों के लिए चलने वाली 63 वोल्वो में एंड्रायड मशीनों की सुविधा मिल गई है। इसके साथ ही पुराने बस अड्डे से एयरपोर्ट के लिए चल रहे ट्रेंपो ट्रैवलर में भी सुविधा शुरू की है। निगम अब शिमला शहर में एंड्रायड मशीनों की सुविधा देने में जुटा है। राजधानी की 80 बसाें में नई मशीनें दे दी गई हैं। निगम रोजाना परिचालकाें को मशीनें मुहैया करवा रहा है। शहर की 235 बसों, टैक्सियों और टेंपो ट्रैवलर में इन मशीनों की सुविधा मिलेगी। निगम जल्द ही राजधानी में सुविधा पूरी तरह शुरू कर देगा। यात्री शहर में चलने वाली निगम की सभी बसों में ऑनलाइन किराया चुका पाएंगे।
राजधानी के बाद शिमला मंडल के शिमला ग्रामीण, सोलन और नाहन डिपो में एंड्रायड मशीनों की सुविधा मिलेगी। 3 अप्रैल से इन डिपुओं के रूटों को ऑनलाइन किया जाएगा। इसके साथ ही परिचालकों का प्रशिक्षण शुरू होगा। रूट ऑनलाइन होने के बाद इसकी वेरिफिकेशन होगी। 10 अप्रैल तक तीनों डिपुओं में यह सुविधा शुरू होगी। निगम के सोलन डिपो में 126, नाहन डिपो में 140 और शिमला ग्रामीण डिपो में 118 परिचालकों को ई-टिकटिंग मशीनें दी जाएगी।
विज्ञापन
कोट
वोल्वो में कैशलेस भुगतान की सुविधा शुरू कर दी है। 63 बसों में परिचालकों को नई मशीनें दी गई हैं। पुराने बस अड्डे से एयरपोर्ट चलने वाले ट्रेंपो ट्रैवलर में भी सुविधा शुरू हो गई है। शहर में 80 परिचालकों को मशीनें दी है। रोजाना शिमला शहर में परिचालकों को मशीनें दी जा रही है। इसके बाद शिमला मंडल के शिमला ग्रामीण, सोलन और नाहन डिपो में सुविधा शुरू होगी। रूटों को ऑनलाइन करने और परिचालकों को प्रशिक्षण देने के बाद 10 अप्रैल तक इन डिपुओं में कैशलेस भुगतान की सुविधा शुरू होगी।
-- -पवन शर्मा, मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी
25 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में शुरू होगी सुविधा
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 16 डिपुओं में 25 अप्रैल तक कैशलैस भुगतान सुविधा शुरू करने का लक्ष्य रखा है। वोल्वो में सुविधा शुरू होने के बाद अब निगम शिमला शहर, शिमला ग्रामीण, सोलन, नाहन डिपो में एंड्राॅयड मशीनें देने में जुट गया है। इसके बाद बाकी डिपुओं में परिचालकों को प्रशिक्षण और नई मशीनें दी जाएंगी। निगम के पालमपुर, सुंदरनगर, हमीरपुर, धर्मशाला, मंडी, बिलासपुर, नगरोटा, सरकाघाट, बैजनाथ, ऊना, धर्मपुर में कैशलेस सुविधा शुरू होगी।