{"_id":"644a6aa9789838d7da0ed15e","slug":"cash-snatched-after-assaulting-toll-barrier-employee-in-broad-daylight-in-kalaamb-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कालाअंब में दिनदहाड़े टोल बैरियर कर्मचारी से मारपीट कर छीनी नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कालाअंब में दिनदहाड़े टोल बैरियर कर्मचारी से मारपीट कर छीनी नकदी
Thu, 27 Apr 2023 06:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी,कालाअंब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी,कालाअंब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 27 Apr 2023 06:00 PM IST
सार
प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में गुरुवार को टोल बैरियर के एक कर्मचारी के साथ दिनदहाड़े मारपीट कर नकदी छीन ली। कर्मचारी को चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन
मारपीट(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में गुरुवार को टोल बैरियर के एक कर्मचारी के साथ दिनदहाड़े मारपीट कर नकदी छीन ली। कर्मचारी को चोटें भी आई हैं। बताया जा रहा है कि कालाअंब-यमुनानगर हाईवे पर खारी (कालाअंब) इलाके में स्थित टोल टैक्स पॉइंट पर जयसिंह निवासी यासीन माजरी (सढौरा) जिला यमुनानगर (हरियाणा) टोल टैक्स पर्ची काटने की ड्यूटी पर तैनात था।
विज्ञापन
तभी वहां हरियाणा के गांव झंडा से दो युवक अपने पांच-छह साथियों के साथ रॉड व डंडे लेकर पहुंचे और गाली गलौज व मारपीट करने लगे। इस बीच आरोपी टोल कर्मचारी से 7700 रुपये नकदी व पर्ची काटने वाली मशीन भी छीनकर ले गए। कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी एमएस चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन