{"_id":"5fa1507676334a1e9c7f4c74","slug":"cases-of-coronavirus-are-continuously-increasing-in-these-three-districts-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के इन तीन जिलों में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के इन तीन जिलों में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले
Wed, 04 Nov 2020 10:37 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के तीन जिलों में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शिमला, मंडी और कुल्लू में कोरोना कहर बरपा रहा है। सप्ताह के भीतर इन जिलों के मरीजों में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, कांगड़ा को पीछे छोड़कर जिला शिमला कोरोना से मौत के मामलों में सबसे आगे हो गया है। जिला शिमला में 74 लोगों की जान चली गई है। जिला कांगड़ा में अब तक 70 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
प्रदेश में अब तक कोरोना से 335 मौतें हो चुकी हैं। एक्टिव मामले की बात करें तो मंडी जिले में सबसे ज्यादा एक्टिव मामले हैं। यहां 495 लोग अभी भी संक्रमित हैं। दूसरे नंबर पर जिला शिमला है। यहां एक्टिव मामलों की संख्या 489 है। कुल्लू तीसरे नंबर पर है। यहां एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 482 है। प्रदेश सरकार ने कोरोना सैंपल लेने की संख्या बढ़ा दी है। प्रतिदिन चार हजार से ज्यादा कोरोना के सैंपल लेने को कहा गया है। डॉक्टरों को घर जाकर कोरोना संदिग्ध लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन