फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Case of collapse of five storey building in Bhattakufar, special committee constituted under the chairmanship

Himachal: भट्टाकुफर में पांच मंजिला भवन गिरने का मामला, जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में विशेष कमेटी गठित

Thu, 03 Jul 2025 05:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Jul 2025 05:33 PM IST
सार

 उपायुक्त ने कहा कि भट्टाकुफर में पांच मंजिला भवन के गिरने की घटना की जांच विशेष कमेटी करेगी। उन्होंने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश दे दिए हैं। 

विज्ञापन
Case of collapse of five storey building in Bhattakufar, special committee constituted under the chairmanship
फोरलेन के निर्माणाधीन कार्य को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

फोरलेन के शिमला में निर्माणाधीन कार्य को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई।  उपायुक्त ने कहा कि भट्टाकुफर में पांच मंजिला भवन के गिरने की घटना की जांच विशेष कमेटी करेगी। उन्होंने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश दे दिए हैं। कमेटी मकान गिरने के कारणों, नुकसान और प्रभावित को सहायता मुहैया करवाने को लेकर विस्तृत रिपोर्ट देगी। इसके साथ ही साथ लगते घरों को भी फोरलेन निर्माण कार्य की कटिंग से अगर खतरा है तो इस बारे में भी कमेटी विस्तृत रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन

कैथलीघाट से ढली तक फोरलेन कार्य की होगी निशानदेही
उपायुक्त ने कहा कि दूसरी कमेटी का गठन कैथलीघाट (जहां से जिला शिमला की सीमा शुरू होती है) से लेकर ढली तक चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य की स्टेटस रिपोर्ट को लेकर किया गया है। इस कमेटी का गठन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें 12 सदस्यों होंगे। इस कमेटी में लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, पुलिस, निर्माण कर रही कंपनी सहित अन्य हितधारकों को शामिल किया गया है। यह कमेटी कंपनी की ओर से किए जा रहे कार्य की निशानदेही करेगी। अगर कंपनी द्वारा तय नियमों की पालना नहीं की जा रही होगी तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कैथलीघाट से ढली तक करीब 27 किलोमीटर का फोरलेन कार्य जिला शिमला के अधीन आता है। कमेटी निर्माण कार्यों से बने संवेदनशील स्थानों के बारे में भी रिपोर्ट में जानकारी देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों के भीतर देनी होगी एनएचएआई को रिपोर्ट
इस बैठक में उपायुक्त ने निर्णय लिया कि एनएचएआई दो दिनों के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट देगी, जिसमें कैथलीघाट से लेकर ढली टनल तक फोरलेन के निर्माण कार्य से उत्पन्न हुए खतरे को लेकर कंसल्टेंट की ओर से कब कब रिपोर्ट दी गई। इसके साथ ही कंसल्टेंट की रिपोर्ट के बाद कंपनी की ओर से ऐसे स्थानों पर क्या कदम उठाए गए, इस बारे में भी रिपोर्ट में जानकारी देनी होगी। वहीं उपायुक्त ने कहा कि फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी भी कार्य को लेकर नियमों के पालन के बारे में अपनी रिपोर्ट देगी। इसके अलावा फोरलेन को लेकर किये गए भूमि अधिग्रहण के बारे में रिपोर्ट देनी होगी।  

विज्ञापन

डंपिंग साइट का निरीक्षण करे एनएचएआई
अनुपम कश्यप ने कहा कि फोरलेन निर्माण के कारण लोगों के घरों पर खतरा बना हुआ है, जिसको लेकर कई लोगों की शिकायतें प्रशासन के पास आई हैं। पुलिस के माध्यम से ड्रोन सर्वे करवाया जा रहा है और ऐसे स्थानों की पहचान की जा रही है जहां पर कटिंग से खतरा पैदा होने की संभावना हो रही है। कंपनी और एनएचएआई को निर्देश दिए गए हैं कि डंपिंग साइट का निरीक्षण करें ताकि कहीं मानसून के कारण इन साइट के साथ लगती भूमि पर कोई प्रतिकूल प्रभाव तो नहीं पड़ रहा है।

पीडब्ल्यूडी करे आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त भवनों का मूल्यांकन
फोरलेन के निर्माण कार्य से करीब 20 परिवार प्रभावित हुए है, जिनकी मांग है कि प्रभावित भवन मालिक को आर्थिक सहायता और साथ ही किराये का प्रावधान भी कंपनी की ओर से करवाया जाए। इसके अतिरिक्त आंशिक रूप से प्रभावित घरों को सुरक्षित करने के लिए भी उचित कदम उठाए जाए। उपायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्रभावितों की मांगों पर सकारात्मक कदम उठाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने लोक निर्माण विभाग से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त भवनों का मूल्यांकन करवाने के निर्देश दिए ताकि उन्हें नुकसान के आकलन के बाद मुआवजा दिया जा सके। 

ये रहे मौजूद
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा, जियोलॉजिस्ट गौरव शर्मा, उप प्रबंधक एनएचएआई सुमित बंसल, गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर  जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार लायक राम, एक्सईएन  नगर निगम शिमला राजेश ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप बाली, एसीएफ  देवेंद्र चौहान सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed