{"_id":"5c683585bdec2273934e1daa","slug":"case-filed-on-private-university-student-of-himachal-after-comment-on-pulwama-terrorist-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले पर टिप्पणी करने पर निजी विवि का छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले पर टिप्पणी करने पर निजी विवि का छात्र गिरफ्तार
Sun, 17 Feb 2019 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के समर्थन में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने पर बद्दी स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले कश्मीरी युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आरोप है कि छात्र ने सोशल मीडिया पर देश विरोधी टिप्पणी की, जिसके बाद संस्थान में तनाव हो गया। विश्वविद्यालय के डीन ने मामले में बद्दी पुलिस को पत्र लिखकर शिकायत करने के साथ ही युवक को बर्खास्त कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
बद्दी के बरोटीवाला स्थित चितकारा विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला तहसीन गुल मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर का रहने वाला है। विवि की ओर से पुलिस से की शिकायत के अनुसार शुक्रवार को गुल ने सोशल मीडिया पर पुलवामा हमले संबंधी विवादित टिप्पणी कर दी।
विज्ञापन
साथी छात्रों से विवाद के बाद मामला विवि प्रशासन के पास पहुंचा। विवि प्रशासन ने आरोपी छात्र के खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगाते हुए बद्दी पुलिस से शिकायत कर दी।
इस बीच विवाद बढ़ता देख विवि प्रशासन ने युवक को बर्खास्त करते हुए शनिवार को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि विवि से मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।