Kullu: देवभूमि हिमाचल की छवि बिगाड़ने पर सोशन मीडिया इंन्फ्लुएंसर पुनीत के खिलाफ मामला दर्ज
पुनीत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर मनाली में वहां के गरीब मेहनती और स्थानीय लोगों की वीडियो बनाकर उनका खुलेआम सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवभूमि हिमाचल की छवि बिगाड़ने पर सोशल मीडिया इंन्फ्लुएंसर पुनीत के खिलाफ अब पुलिस थाना मनाली में मामला दर्ज हुआ है। पुनीत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर मनाली में वहां के गरीब मेहनती और स्थानीय लोगों की वीडियो बनाकर उनका खुलेआम सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया था। इसके साथ ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने स्थानीय लोगों के पहनावे बोलचाल, जीवन शैली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। सोशल मीडिया पर देवभूमि के संबंध में वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश भर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के खिलाफ सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
23 जून को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से थाना सुंदरनगर से एक जीरो एफआईआर मनाली थाना में प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है। बरहाल जिस तरह से सोशल मीडिया इंन्फ्लुएंसर ने जनमानस की गरीबी और जीवन स्थितियों का मजाक उड़ाया गया उससे न केवल उन व्यक्तियों की मानहानि हुई बल्कि पूरे मनाली क्षेत्र की छवि को सोशल मीडिया पर अपमानित किया गया है। लोगों की इस मामले को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।