{"_id":"614b63b08ebc3e5d21379e07","slug":"case-against-three-people-including-bank-manager-for-home-loan-of-20-lakhs-shimla-news-sml3847973105","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लाख के होम लोन को लेकर बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 लाख के होम लोन को लेकर बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। पुलिस थाना बंगाणा में 20 लाख के हाउस लोन को लेकर धोखाधड़ी के आरोप पर केसीसीबी लठियाणी के हाल बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर यह मामला तलाई थाना में दर्ज हुआ था। इसे बंगाणा पुलिस थाना ट्रांसफर किया गया है। पुलिस मामले जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार राजेश कुमार पुत्र वचन सिंह गांव झवोला तहसील झण्डुता जिला बिलासपुर ने आरोप लगाया है कि हाल मैनेजर केसीसीबी लठियाणी तहसील बंगाणा जिला ऊना और दो अन्य लोगों ने धोखाधड़ी और षड्यंत्र से उसके नाम से 20 लाख का होम लोन जारी करवाया। उसने आरोप लगाया कि इसके पैसे में उसके खाते में नहीं आए। जबकि बैंक से वसूली नोटिस देना शुरू कर दिया है। शिकायतकर्ता तलाई स्थित एक सोसायटी में सचिव है। उसे एक व्यक्ति ने सोसायटी के लोगों को होम लोन देने की बात कहकर फार्म भरवाए थे और केसीसीबी लठियाणी से लोन स्वीकृत हुआ।
लाभार्थी के खाते में पैसा नहीं पहुंचा। पुलिस थाना बंगाणा में आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस कानून राय ले रही है। इसके बाद ही जांच आगे बढ़ेगी। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि तलाई थाना से एक धोखाधड़ी का केस ट्रांसफर हुआ है। मामले जांच जारी है।