फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Case against chit fund companies and societies in Kinnaur

Kinnaur News: किन्नौर में चिट फंड कंपनियों और सोसायटी पर केस

Thu, 21 Dec 2023 08:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Dec 2023 08:39 PM IST
सार

पुलिस ने कंपनियों के खिलाफ 406, 420 और 120बी आईपीसी के तहत रिकांगपिओ थाना में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Case against chit fund companies and societies in Kinnaur
एफआईआर(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किन्नौर जिले में चिट फंड कंपनियों और सोसायटियों की ओर से लोगों को ठगने के आरोप के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कंपनियों के खिलाफ 406, 420 और 120बी आईपीसी के तहत रिकांगपिओ थाना में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। वर्ष 2012 में रिकांगपिओ में कैमुना क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी खोली थी। इसमें संचालकों ने लोगों को आरडी और फिक्स डिपॉजिट की सुविधा दी।

विज्ञापन


इसके बाद वर्ष 2019 तक तो सोसायटी के संचालकों ने लोगों की आरडी और फिक्स डिपॉजिट की मेंच्योर होने के बाद जमा राशि ब्याज दे दिया लेकिन 2019 के बाद जिन लोगों की आरडी और फिक्स डिपॉजिट मेच्योर होने के बाद लोगों को पैसा देने के लिए आनाकानी करने से लोग परेशान हैं। क्षेत्र निवासी रंजीत नेगी, विक्रम सिंह, भगत नेगी ,योगेंद्र सिंह, संतोष कुमारी ,शेर सिंह, रमेश और सुंदर ने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग की है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए । उनका कहना है कि इस ठगी मामले को लेकर एस टू डीसी किन्नौर को भी ज्ञापन सौंपा है। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर रिकांगपिओ नवीन जलटा ने कहा कि पुलिस की स्पेशल टीम ने केस की पूरी छानबीन कर ली है। अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed