फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cars and bikes can be cheap in Himachal, this is the reason

हिमाचल में सस्ते होंगे कार और बाइक, सरकार ने लिया ये फैसला

Sat, 05 Oct 2019 07:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Oct 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Cars and bikes can be cheap in Himachal, this is the reason
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में कार और बाइक सस्ते करने की तैयारी है। राज्य सरकार इसके लिए वाहन विक्रेताओं (डीलरों) को राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) में छूट देगी। शनिवार को मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने अफसरों की बैठक लेकर एसजीएसटी छूट का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


जीएसटी राजस्व में सुधार लाने के लिए आयोजित बैठक में बाल्दी ने कहा कि प्रदेश सरकार वाहन विक्रेताओं को एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करने पर विचार कर रही है। यह प्रतिपूर्ति तभी दी जाएगी, जब विक्रेता ग्राहक को इसका लाभ देगा।
विज्ञापन


बाल्दी ने अधिकारियों को उपभोक्ताओं की ओर से पेट्रोल और डीजल के इस्तेमाल के लिए सी-फार्म के प्रावधान हटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सेटलमेंट योजना प्री-जीएसटी रिजाइम (वीएटी-रिजाइम) विरासत के मामलों के लिए प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को जीएसटी राजस्व में सुधार लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों व विशेषज्ञों की बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए। 

राजस्व बढ़ाने के लिए दिए ये सुझाव

कर विभाग को नवंबर में विशेष अभियान चलाकर जीएसटी रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ाने, रिटर्न बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा - रिटर्न फाइल न हो तो व्यापारी को नोटिस जारी करें, इसके बाद भी रिटर्न फाइल न करें तो पंजीकरण निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करें। 

 होटल व होम स्टे द्वारा जीएसटी की ज्यादा दर वसूलकर कम दर जमा कराने की शिकायतों पर सख्ती से कार्रवाई करें। एक दिन कार्यशाला कर दें राजस्व बढ़ाने के टिप्स। 

वर्ष 2018-19 में 3456.98 करोड़ रुपये का वार्षिक जीएसटी राजस्व, वर्ष 2019-20 तक 1828 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व प्राप्त किया। वर्ष 2017-18 में 2497 करोड़ रुपये का वार्षिक जीएसटी राजस्व प्राप्त हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed