फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cardiologist services will start in AIIMS Bilaspur from today

AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में आज से शुरू होंगी कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं, अब चलेंगी 21 ओपीडी

Fri, 07 Oct 2022 03:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Oct 2022 03:45 PM IST
सार

एम्स बिलासपुर में शुक्रवार से मरीजों को कार्डियोलॉजिस्ट ओपीडी में विशेषज्ञ की सेवाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। गुरुवार को ही यहां कार्डियो विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। 

विज्ञापन
Cardiologist services will start in AIIMS Bilaspur from today
एम्स बिलासपुर - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में शुक्रवार से मरीजों को कार्डियोलॉजिस्ट ओपीडी में विशेषज्ञ की सेवाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। गुरुवार को ही यहां कार्डियो विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। कार्डियो ओपीडी में विशेषज्ञ की सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक सुविधा मिलेगी। हफ्ते में तीन दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को विशेषज्ञ की सेवाएं मिलेंगी। पीएम मोदी ने 5 अक्तूबर को प्रदेश की जनता को एम्स समर्पित किया है। इसके बाद यहां पर गुरुवार से सभी आपात सुविधाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


किडनी और शुगर के मरीजों समेत कई अन्य विभागों से संबंधित करीब 20 मरीज एम्स में उपचाराधीन हैं। इनमें दमा के आठ, किडनी के चार, दो बच्चे बुखार वाले और अन्य छह मरीज ईएनटी और शुगर के हैं। संस्थान में वीरवार को दो मरीजों का डायलिसिस भी किया गया है। वर्तमान में बिलासपुर एम्स में उपचाराधीन अधिकतर मरीज बिलासपुर के ही हैं। प्रतिदिन एम्स में सभी विभाग की 400 से ज्यादा ओपीडी हो रही है। एम्स के एमएस डॉक्टर दिनेश वर्मा ने कहा कि शुक्रवार से प्रदेश के लोगों को कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं मिलना भी शुरू हो जाएंगी। 
विज्ञापन


अब चलेंगी 21 ओपीडी 
एम्स बिलासपुर में अभी तक 20 ओपीडी चल रही थी। लेकिन शुक्रवार से कार्डियो विशेषज्ञ आने से 21 ओपीडी हो जाएंगी। इसके साथ ही एम्स में न्यूरोलॉजी, जनरल सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी, यूरोलॉजी, सीटीवीएस (हृदय बाईपास सर्जरी), मेडिकल ऑन्कोलॉजी (कैंसर संबंधी बीमारी), रेडिएशन ऑन्कोलॉजी (कैंसर थेरेपी), ओबीएस एंड गायनी, डर्मेटोलॉजी (त्वचा विशेषज्ञ), शिशु रोग विशेषज्ञ, नियोनेटोलॉजी (नवजात बच्चों की ओपीडी), नेफ्रोलॉजी (गुर्दे, किडनी संबंधित), सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (कैंसर विज्ञान शल्य चिकित्सा), एंडोक्रिनोलॉजी (हार्मोन उत्पन्न करने वाली ग्रंथियों संबंधी), मनोचिकित्सक, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जनरल मेडिसिन, ईएनटी, नेत्र विभाग की ओपीडी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed