फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Car went out of control and fell into a deep ditch on Waknaghat-Mamlig Road

Solan Road Accident: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Fri, 13 Oct 2023 10:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Oct 2023 10:24 PM IST
सार

सोलन जिले के वाकनाघाट-ममलीग मार्ग पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर घायल हो गया है। हादसा गांव गरू के समीप पेश आया है। 

विज्ञापन
Car went out of control and fell into a deep ditch on Waknaghat-Mamlig Road
Road Accident solan - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के वाकनाघाट-ममलीग मार्ग पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर घायल हो गया है। हादसा गांव गरू के समीप पेश आया है। एक कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दो युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि एक गंभीर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस जानकारी के अनुसार वाकनाघाट से ममलीग की तरफ जा रही एक कार में चालक समेत दो युवक सवार थे। शुक्रवार दोपहर बाद करीब 3:15 बजे जब कार गांव गरू के समीप पहुंची तो चालक कार से अनियंत्रित खो बैठा और कार 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। जब स्थानीय लोगों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां पर 18 वर्षीय दीक्षित पुत्र प्रेमदत्त निवासी मौजा जेखड़ी और 18 वर्षीय धर्मवीर पुत्र दीवान सिंह निवासी मौजा जेखड़ी उपतहसील ममलीग को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कार में बैठे तीसरे युवक निखिल पुत्र स्व. मोहन लाल निवासी माशड़ू, उप-तह ममलीग को गंभीर चोटें आई हैं। जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद आइजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed