{"_id":"627e911ad0e4553565682092","slug":"car-ran-without-driver-in-palampur-kangra-one-person-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: बिना ड्राइवर के चली कार, मची अफरातफरी, चपेट में आए पांच लोगों में से एक व्यक्ति गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: बिना ड्राइवर के चली कार, मची अफरातफरी, चपेट में आए पांच लोगों में से एक व्यक्ति गंभीर घायल
Fri, 13 May 2022 10:43 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 May 2022 10:43 PM IST
सार
एक खड़ी कार अचानक चलने से पांच लोग इसकी चपेट में आ गए। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
बिना ड्राइवर के चली कार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में एक खड़ी कार अचानक चलने से पांच लोग इसकी चपेट में आ गए। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पालमपुर में शुक्रवार को गुरुद्वारा रोड के पास एक चालक कार खड़ी कर कहीं चला गया। कार चालक किसी काम से गया था। कुछ देर बाद यह कार अपने आप चल पड़ी। लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। लेकिन पांच लोग कार की चपेट में आ गए। इस दौरान ज्ञान चंद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। जबकि, अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। कार अचानक कैसे चल पड़ी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। बताया जाता है कि यह कार दुकान से न टकराई होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन