फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car plunges into nala from road; four dead, including three women; one injured

Himachal Road Accident: सड़क से नाले में गिरी कार, तीन महिलाओं सहित चार की मौत; एक घायल

Sat, 27 Jun 2026 01:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Jun 2026 01:11 PM IST
सार

 चंबा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की माैत हो गई जबकि एक घायल है।

विज्ञापन
Car plunges into nala from road; four dead, including three women; one  injured
सड़क से नाले में गिरी कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की माैत हो गई जबकि एक घायल है। जिले के भरमौर उपमंडल में उरेई-सामरा मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 फीट नीचे नाले में गिर गई। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में गंभीर घायल लता देवी पत्नी राजेंद्र कुमार गांव उरेई भरमौर ने मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया। एक घायल चंबा में उपचाराधीन है। हादसे में तीन महिलाओं और कार चालक की जान चली गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही: एसपी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके के लिए रवाना हुए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।  पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार शाम शिमला जिले के रामपुर इलाके में तकलेच-काशापट सड़क पर हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत पर दुख जताया है। चंबा हादसे पर भी सीएम ने दुख जताया। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार मजबूती से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और पीड़ित परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन

मृतकों की सूची

1 रवि कांत(32) पुत्र मदन लाल निवासी रुहणू कोठी भरमौर। 
2 चतरो देवी पत्नी पुन्नू राम गांव उरेई भरमौर।
3 बसेरो देवी पत्नी गनीया राम गांव उरेई भरमौर।      
4  लता देवी राजेंद्र कुमार गांव उरेई तहसील भरमौर।            

घायल
राकेश कुमार पुत्र पुरुषोत्तम गांव रुहणू कोठी भरमौर।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed