{"_id":"64a3de5e29d523bdf60c5fb8","slug":"car-fell-uncontrolled-in-the-fields-on-the-kalhel-banjali-charodi-road-in-chamba-one-person-died-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: चंबा के कल्हेल-बंजली-चरोड़ी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खेतों में गिरी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: चंबा के कल्हेल-बंजली-चरोड़ी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खेतों में गिरी कार, चालक की मौत
Tue, 04 Jul 2023 08:29 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 04 Jul 2023 08:29 PM IST
सार
चंबा जिले में कल्हेल-बंजली-चरोड़ी मार्ग पर कार दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शब्बीर पुत्र अहमदुल्ला गांव टिपनागी पंचायत भावला के रूप में हुई है। सड़क हादसा सुबह 9:00 के करीब बताया जा रहा है।
विज्ञापन
रोड़ी के समीप कार गिरी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कल्हेल-बंजली-चरोड़ी मार्ग पर कार दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शब्बीर पुत्र अहमदुल्ला गांव टिपनागी पंचायत भावला के रूप में हुई है। सड़क हादसा सुबह 9:00 के करीब बताया जा रहा है जब शब्बीर चरोड़ी के समीप कार को मोड़ रहा था। अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरते हुए खेतों में जा गिरी। ग्रामीणों ने चालक को घायलावस्था में उठाकर पीएचसी कल्हेल पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया। यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह शब्बीर अपने चाचा की गाड़ी को सड़क से हटाकर एक तरफ खड़ी करने जा रहा था। कार को पीछे करते हुए गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। वाहन को गिरता देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को कार से बाहर निकाला। शब्बीर की मौत की खबर के बाद भावला पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई हैं। कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन हादसे में घायल चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन