फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car fell into bsl canal in mandi himachal

हिमाचल: बीएसएल नहर में गिरी कार, तीन युवकों के डूबने की आशंका

Fri, 03 May 2019 10:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 May 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
car fell into bsl canal in mandi himachal
बीएसएल नहर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के मंडी जिले में बग्गी के समीप बीएसएल नहर में एक स्विफ्ट कार गिर गई है। कार में कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में दो से तीन युवक सवार थे।

विज्ञापन


हादसा शाम करीब आठ बजे का बताया जा रहा है। दो युवकों की पहचान हो गई है। इसमें एक चालक देवेंद्र कुमार (26) पुत्र प्रेम सिंह निवासी चुनाहन और विजय कुमार(21) पुत्र सुकरु राम की पहचान हुई है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार चुनाहनी गांव के दो युवक बग्गी में पेट्रोल भरने गए हुए थे। पेट्रोल भरकर जब कार बग्गी से लौट रही थी तो पाली से थोड़ा आगे ट्रांसफार्मर के पास कच्चे रोड के पास नहर में गिर गई। कार जब नहर में गिरी तो गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलवाहन पंचायत के प्रधान पंकज चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा का कहना है कि कार के नहर में गिरने की सूचना है। लोगों के अनुसार कार में दो से तीन लोग शामिल थे लेकिन दो युवकों की पहचान हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed