फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Car fell into a ditch at Rahla in Mandi district, two died

Road Accident: खाई में गिरी कार, असम राइफल के जवान सहित दो की मौत

Mon, 01 May 2023 08:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 May 2023 08:36 PM IST
सार

मंडी की स्नोर घाटी में हुए सड़क हादसे में असम राइफल के जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई। देव पराशर से घर लौटते समय ऑल्टो कार तरईल के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 से 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दोनों कार के साथ खाई में जा गिरे। 

विज्ञापन
Car fell into a ditch at Rahla in Mandi district, two died
राहला में कार खाई में गिरी, दो की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मंडी की स्नोर घाटी में हुए सड़क हादसे में असम राइफल के जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई। देव पराशर से घर लौटते समय ऑल्टो कार तरईल के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 से 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दोनों कार के साथ खाई में जा गिरे। हादसा रविवार रात लगभग साढ़े दस बजे हुआ। हादसे के बारे में सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे पता चला।

विज्ञापन


स्नोर घाटी की ग्राम पंचायत चैहटीगढ़ के तरईल सोहड़ीधार गांव के दो युवक पराशर में काशी मेले में घूमने गए थे। असम राइफल के जवान रमेश कुमार (39) पुत्र कर्मी राम अपने दोस्त पदम (37) पुत्र काले राम निवासी तारेल के साथ रविवार को अपनी गाड़ी में काशी मेले में घूमने गए थे। वापस लौटते समय उनकी ऑल्टो कार तरईल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक असम राइफल का जवान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed