फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Car falls into Pabbar river husband and wife die daughter missing search for one-year-old girl continues

Himachal Accident News: पब्बर नदी में गिरी कार, पति पत्नी की मौत, बेटी लापता, एक साल की बच्ची की तलाश जारी

Fri, 23 Aug 2024 12:20 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 23 Aug 2024 12:20 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहड़ू में एक कार पब्बर नदी में गिर गई। कार दुर्घटना में दंपती की मौत हो गई। वहीं, उनकी एक साल की बेटी लापता है। जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
Car falls into Pabbar river husband and wife die daughter missing search for one-year-old girl continues
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उपतहसील सरस्वती नगर के अंतर्गत अंटी घेली सड़क पर वीरवार को कार दुर्घटना में दंपती की मौत हो गई। कार पब्बर नदी में गिरने के बाद एक साल की बेटी लापता है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर लापता बेटी की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, अंटी घेली सड़क पर हादसा करीब पांच बजे हुआ। सावरा कुड्डू परियोजना के घेली सड़क पर एडिट के पास से कार करीब दो सौ मीटर नीचे पब्बर नदी में गिर गई।

विज्ञापन




हादसे में कार में दंपती एक साल की बेटी के साथ सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पब्बर नदी से शवों को निकाला। दुर्घटना में मृतक दंपती की पहचान झाल्टा गांव निवासी 34 वर्षीय सुशील पुत्र स्व सहाबू राम और उसकी 25 वर्षीय पत्नी ममता के रूप में हुई है।
विज्ञापन


डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा दंपती के शवों को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर लापता बच्ची की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस घटना के बाद झाल्टा गांव में मातम पसरा हुआ है। दुर्घटना का पता चलते ही लोग पीड़ित परिवार के यहां ढांढ़स बंधाने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। पीड़ित परिवार की दर्दनाक चीखें सुनकर हर किसी की आंख नम थीं। लोगों का कहना है कि इस हादसे में पूरा परिवार लील लिया।

एक साल की बच्ची की चल रही है तलाश
दंपती की एक साल बच्ची लापता है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। झाल्टा पंचायत के प्रधान महावीर जगटा ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा इस सड़क पर दंपती अपनी बच्ची सहित जा रहे थे। हादसा कैसे हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा दो शव बरामद हो चुके हैं। एक साल की बच्ची लापता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed