{"_id":"5c449b4bbdec2273aa6ba3c1","slug":"car-fallen-off-from-hill-in-chamba-three-dead-including-mother-and-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-पठानकोट हाईवे पर खड्ड में गिरी कार, मां और बेटे समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-पठानकोट हाईवे पर खड्ड में गिरी कार, मां और बेटे समेत तीन की मौत
Sun, 20 Jan 2019 09:31 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 20 Jan 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
car accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सरू बीएड कॉलेज के समीप एक कार खड्ड में जा गिरी, जिससे कार में सवार मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
रविवार दोपहर बाद हुए हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने खड्ड में गिरी कार से शव निकाले और पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज भेज दिए। पुलिस केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतकों की शिनाख्त जम्मू के बसोहली के वार्ड-1 के रहने वाले राकेश कुमार (35) पुत्र महेंद्र, विकास कुमार (25) पुत्र राज कुमार मोहल्ला जनसाली और कमलेश कुमारी (54) पत्नी राजकुमार के रूप में हुई है। मृतकों में मां कमलेश और पुत्र विकास शामिल हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तीनों चंबा में एक सामाजिक समारोह में हिस्सा लेने आए थे। रविवार को दोपहर बाद घर लौटते वक्त यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
पुलिस के अनुसार कार जैसे ही सरू के समीप पहुंची तो चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में लुढ़कते हुए खड्ड में जा गिरी। हादसे की ग्रामीणों से सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव निकाले।
एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि हादसे में मां-बेटे और एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।