फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Car accident in Mandi Karsog Three Died Two Injured

हिमाचल: कार खाई में गिरने से तीन कांग्रेस नेताओं की मौत

Thu, 13 Sep 2018 05:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 13 Sep 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
Car accident in Mandi Karsog Three Died Two Injured

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। करसोग के बथार नाले के पास बीती देर रात एक कार नीचे सौ मीटर खाई में गिर गई। हादसे में पंचायत समिति करसोग के उपाध्यक्ष समेत कांग्रेस के तीन नेताओं की मौत हो गई। कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें शामिल एनएसयूआई के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आईजीएमसी अस्पताल शिमला शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन


पांचों नेता मंडी से चौदह किलोमीटर दूर पंडोह में एनएसयूआई के शिविर से लौट रहे थे। करसोग मंडी वाया सोरता-बिथरी मार्ग पर बुधवार देर रात करीब 12 बजे हादसा हुआ, जिसके चलते दुर्घटना का किसी को पता नहीं चला।
विज्ञापन


ऐसे में तीन लोगों की तड़प-तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई। वीरवार सुबह हादसे का पता चलने पर घायलों को निकालकर आईजीएमसी शिमला भेजा पांचों लोग स्विफ्ट कार में मंडी से करसोग जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पंडोह में एनएसयूआई के शिविर में भाग लेकर लौटते समय बथार नाले के पास कार अनियंत्रित होने से हादसा हो गया। सुबह जब ग्रामीणों को पता चला तो फौरन पुलिस को सूचित कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो को घायल अवस्था में पाया, जबकि तीन की मौत हो चुकी थी।

मृतकों में करसोग पंचायत समिति उपाध्यक्ष दिलीप भी शामिल

Car accident in Mandi Karsog Three Died Two Injured

घायलों को स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां से आईजीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसएडीएम करसोग अपूर्व देवगन ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। डीएसपी अरुण मोदी ने बताया कि हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। पूर्व विधायक मनसा राम ने हादसे पर दुख जताया है। वहीं करसोग विधायक हीरा लाला ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया।

मृतकों में पंचायत समिति उपाध्यक्ष करसोग एवं ब्लॉक युवा कांग्रेस के महासचिव दिलीप मेहता (39) पुत्र चिरंजी लाल गांव शगोग तहसील करसोग, ब्लाक कांग्रेस के महासचिव खेम सिंह (43) पुत्र स्व. हेम चंद गांव जगहती करसोग और ब्लॉक यूथ कांग्रेस के महासचिव दोला राम पुत्र दुर्गादत्त गांव करौल करसोग शामिल हैं। घायलों में एनएसयूआई कार्यकर्ता इंद्र सिंह पुत्र बोध राज गांव कुंथरी करसोग, तिलक राज पुत्र प्यारे लाल गांव बगैण शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed