{"_id":"65894b55cfaec59a7a0751ae","slug":"car-accident-in-bilaspur-six-injured-admitted-in-aiims-bilaspur-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: खाई में गिरी कार, परिवार के 6 सदस्य घायल, एम्स में चल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: खाई में गिरी कार, परिवार के 6 सदस्य घायल, एम्स में चल रहा उपचार
Mon, 25 Dec 2023 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 25 Dec 2023 05:40 PM IST
सार
डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। चालक पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बिलासपुर के बाग खुर्द गांव के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। वह ज्वाला जी मंदिर में दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। नम्होल पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया है। हादसा रात करीब 3:00 बजे हुआ है।
विज्ञापन
कार में 9 लोग सवार थे। सुरक्षित बचे तीन लोगों ने सड़क पर आकर लोगों से मदद मांगी। लोग घायलों को दुर्घटनाग्रस्त कार से निकाल कर सड़क तक लाए और एंबुलेंस के माध्यम से एम्स पहुंचाया। घायलों की पहचान सुरेश कुमार, अनिता पत्नी सुरेश कुमार, मनीषा पुत्री सुरेश कुमार, साक्षी पुत्री सुरेश कुमार, धीरज और कमल कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सभी घायल सोलन की अर्की तहसील के सरयांज गांव निवासी हैं। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। चालक पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन