गहरी खाई में गिरी कार, चार युवकों की मौके पर ही मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के नेरवा उप तहसील के देहरादून-त्यूणी मार्ग पर गुम्मा के पास मंगलवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे कार ढांक में गिर गई। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई है। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन तथा लोगों के सहयोग से शवों को ढांक से निकाला गया।
पुलिस तथा प्रशासन की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दली गांव निवासी हितेश (22) पुत्र पृथ्वी राज, कमलेश कुमार (29) पुत्र यशपाल, सनम (20) पुत्र माधू सिंह, रॉकी नेगी पुत्र बाबू राम निवासी मांदली की हादसे में मौत हो गई है।
कार में चारों युवक देहरादून से रोहड़ू की ओर लौट रहे थे। लोगों ने कार को गहरी खाई में लुढ़कते देख कर हादसे की सूचना प्रशासन तथा पुलिस को दी। हादसे की सूचना के बाद नायब तहसीलदार नेरवा मोही राम चौहान, थाना प्रभारी नेरवा पंचायत समिति सदस्य नाग चंद ने लोगों के साथ मौके पर पहुंच कर शवों को खाई से सड़क तक पहुंचाया।
बाद में परिजनों के पहुंचने पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए नेरवा अस्पताल में पहुंचा दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को मौके पर दस-दस हजार की फौरी राहत दी गई। शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। नेरवा के नायब तहसीलदार मोही राम ने हादसे की पुष्टी की है।
दो मोटरसाइकिलों में भिड़ंत, एक की मौत
ऊना क्षेत्र के संतोषगढ़-अजौली मार्ग पर सोमवार रात को दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरीक सिंह निवासी पुना जिला ऊना के रूप में हुई है। जबकि एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।
घायल को लोगों की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अमरीक सिंह बाइक पर सवार होकर संतोषगढ़ से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह बठल के कारखाने के पास अपने गांव की ओर मुड़ने लगा तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।
इससे अमरीक सिंह बुरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य बाइक चालक की पहचान इंद्रजीत निवासी धुग्गे तहसील हरोली जिला के रूप में हुई है। हादसे में इंद्रजीत को भी गंभीर चोटें आई हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इंद्रजीत के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।