फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at kotkhai, one died.

मारूति कार दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत

Mon, 12 Jan 2015 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 12 Jan 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
car accident at kotkhai, one died.
शिमला जिला के पुलिस थाना कोटखाई के अंतर्गत बाघी में शनिवार शाम एक मारूती कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हुई है।
विज्ञापन


जबकि गाड़ी में सवार दो अन्य गंभीर रुप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार शाम करीब पांच बजे हुआ।

जब मारूती कार श्याम नगर से बागी होते हुए चिड़गांव की ओर जा रही थी। गाड़ी में कुल तीन लोग सवार थे। गाड़ी लुणागली में सौ फीट नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। पुलिस को घटना की सूचना काफी देरी से मिली।

स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को दुर्घटनास्थल से निकाला गया। चिड़गांव के देनवाड़ी गांव निवासी जोगिंद्र सिंह(48) की मौके पर ही मौत हुई है।
विज्ञापन

छह वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल

car accident at kotkhai, one died.

जबकि देनवाड़ी गांव निवासी पृथ्वी राज(26) व उसका छह वर्षीय पुत्र दीक्षित घटना में गंभीर रुप से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल पहुंचाया है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू दी है।

एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना देरी से मिली। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हुई है, जबकि दो घायल हुए है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घायलों का उपचार कोटखाई अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed