फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at kinnaur, one died.

किन्नौर में कार हादसा, एक की मौत, चार घायल

Sat, 07 May 2016 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Sat, 07 May 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
car accident at kinnaur, one died.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात यह हादसा किन्‍नौर के रक्षम गांव के पास हुआ है। - फोटो : Demo pic

किन्नौर जिले के रक्षम गांव के तहत रक्षम-सांगला संपर्क मार्ग पर डांगडांगशी के पास शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे एक मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सवार चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल में लाया गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस का दल थाना प्रभारी ओपी शर्मा की अगुवाई में मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घटनास्थल से मृतक और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस जानकारी के अनुसार मारुति कार संख्या एचपी 25ए 0621 छितकुल से सांगला की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


रक्षम संपर्क मार्ग पर डांगडांगशी कैंची के पास कार अचानक अनियंत्रित होने से सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक नरेंद्र कुमार नेगी आयु 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य रणजीत सिंह नेगी आयु 30 वर्ष निवासी गांव कामरू, गोविंदराज नेगी आयु 43 वर्ष निवासी गांव कामरू, कपिला नेगी आयु 38 वर्ष और प्रवीन कुमारी नेगी आयु 50 वर्ष निवासी गांव रक्षम घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला में प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर रेफर किया गया है। यहां से भी गोविंद राज को रामपुर से आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। उधर, डीएसपी किन्नौर बीडी भाटिया ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed