फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Capacity of International Cricket Dharamshala Stadium will increase, beauty will remain same

Dharamshala Stadium: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट धर्मशाला स्टेडियम की क्षमता बढ़ेगी, खूबसूरती पहले जैसी रहेगी

Wed, 16 Jul 2025 12:01 PM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Jul 2025 12:01 PM IST
सार

क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता बढ़ने के बाद भी मैदान से धौलाधार की खूबसूरती की पहले की तरह ही दिखेगी, ताकि देश-विदेश से आने वाले दर्शकों को सुंदर नजारा दिखता रहे। 

विज्ञापन
Capacity of International Cricket Dharamshala Stadium will increase, beauty will remain same
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता बढ़ने के बाद भी मैदान से धौलाधार की खूबसूरती की पहले की तरह ही दिखेगी, ताकि देश-विदेश से आने वाले दर्शकों को सुंदर नजारा दिखता रहे। आने वाले दिनों में एचपीसीए की ओर से क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों की बैठने की क्षमता को बढ़ाने की योजना है। इसके लिए एजेंसी से सर्वे करवाया जा रहा है। एचपीसीए की ओर मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन


वर्तमान में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 22 हजार तक दर्शकों के बैठने क्षमता है। इसे और बढ़ाया जाना है। वहीं एचपीसीए की यह प्रयास रहेगा कि स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता भी बढ़े और स्टेडियम से धौलाधार पहाड़ियों का दिखाने वाला मनमोहक नजारा भी प्रभावित न हो। पूर्व में चंडीगढ़ में अपैक्स काउंसिल की बैठक में भी स्टेडियम की क्षमता बढ़ाने के लिए सर्वे करवाने की मंजूरी मिली है। आने वाले दो से तीन सप्ताह के भीतर एजेंसी की ओर सर्वे पूरा कर एचपीसीए को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसमें यह तय किया जाएगा कि किसी ओर स्टैंड का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


खास बात यह भी कि धौलाधार पहाड़ियों की साइड की ओर स्टैंड कितने बनाने हैं, इसमें सब तय किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि धौलधार की पहाड़ियों की बीच बने इस स्टेडियम में मैच देखने के लिए दर्शकों में हमेशा उत्साह रहता है। खिलाड़ी भी यहां आकर इस स्टेडियम की तारीफ किए बिना नहीं रहते हैं। स्टेडियम में अब कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सोशल मीडिया में स्टेडियम की तारीफ कर चुके हैं। इधर, एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता बढ़ाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद आगामी मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। प्रयास यह रहेगा कि स्टेडियम से धौलाधार पहाड़ियों की दिखाने वाले खूबसूरती भी बाधित न हो और स्टेडियम पहले जैसा ही दिखता रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed