Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Capacity-building training begins at Durgapur school

Shimla News: दुर्गापुर स्कूल में क्षमता निर्माण प्रशिक्षण शुरू

Tue, 17 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Capacity-building training begins at Durgapur school
शिमला। शिक्षा खंड मशोबरा के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से दुर्गापुर स्कूल में शुरू हो गया। इसमें ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के करीब 60 शिक्षक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर 21 नवंबर तक चलेगा।आयोजकों के अनुसार शिविर में शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) से जुड़ी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पांच दिन तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न सत्रों के माध्यम से विशेषज्ञ शिक्षक प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करेंगे। इस दौरान शिक्षकों को प्रारंभिक कक्षाओं में बुनियादी शिक्षा के महत्व, बच्चों में पढ़ने-लिखने की क्षमता विकसित करने और गणितीय समझ मजबूत करने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा निष्ठा बालूनी, राज्य समन्वयक मंजुला शर्मा, एसपीओ और विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article