{"_id":"5bf150d6bdec22695e100155","slug":"cantonment-welfare-association-raise-question-over-expert-committee-of-ministry-of-defense","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्रालय की समिति पर वेलफेयर एसोसिएशन ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा मंत्रालय की समिति पर वेलफेयर एसोसिएशन ने उठाए सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति पर ऑल इंडिया छावनी परिषद वेलफेयर एसोसिएशन ने सवाल उठाए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सुराना और पैटर्न जनरल मोहन भंडारी, सदस्य मनीष शर्मा और राज कुमार सिंगला ने बताया कि विशेषज्ञ समिति में ब्यूरोक्रेटस व आर्मी के अफसरों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
जबकि इसमें लोकसभा, राज्यसभा सांसद और छावनी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल किए जाने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि 62 छावनी क्षेत्रों को खत्म करने के लिए छावनी के लोगों से ऑनलाइन मतदान करवाया गया।
विज्ञापन
इसमें 90 प्रतिशत लोगों ने छावनी क्षेत्रों को खत्म करने की हामी भरी है। जबकि 10 प्रतिशत लोगों ने खत्म न करने के लिए अपना मत दिया। छावनी परिषद को खत्म करने से छावनियों में चल रही अंग्रेजी हुकूमत से भी आजादी मिलेगी और नागरिकों को आजादी से जीने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
छावनी परिषदों का अध्यक्ष ब्रिगेडियर होता है यह पद मनोनीत है वहीं दूसरे भी कई पदों पर मनोनीत सेना के अधिकारियों का ही कब्जा है। जिसके कारण छावनियों में विकास नहीं हो पा रहा है।