फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Candidates from Hamirpur and Shimla may declared on Friday Minister Anurag Thakur ticket almost certain

Himachal: आज घोषित हो सकते हैं हमीरपुर-शिमला से प्रत्याशी, अनुराग ठाकुर का टिकट लगभग तय; एक सीट पर तीन दावेदार

Fri, 08 Mar 2024 10:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Mar 2024 10:57 AM IST
सार

हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का टिकट घोषित होना लगभग तय है, जबकि आरक्षित लोकसभा शिमला सीट पर सुरेश कश्यप, वीरेंद्र कश्यप और रीना कश्यप के नाम में से किसी एक की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन
Candidates from Hamirpur and Shimla may declared on Friday Minister Anurag Thakur ticket almost certain
अनुराग ठाकुर - फोटो : Anurag Thakur/X

विस्तार

नई दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व को लोकसभा के संभावित प्रत्याशियों की सूची सौंपने के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर वीरवार को शिमला लौट आए, जबकि टिकटों पर मंथन के लिए हुई केंद्रीय नेताओं की बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल शामिल हुए। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद शुक्रवार को हमीरपुर और शिमला लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का टिकट घोषित होना लगभग तय है, जबकि आरक्षित लोकसभा शिमला सीट पर सुरेश कश्यप, वीरेंद्र कश्यप और रीना कश्यप के नाम में से किसी एक की घोषणा हो सकती है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। उसमें यह निर्णय हुआ है कि भाजपा के विधायक कुछ दिन तक शिमला में ही रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जयराम ठाकुर ने भाजपा विधायकों को मौजूदा राजनीतिक गहमागहमी के बीच शिमला न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। अविश्वास प्रस्ताव लाने की संभावना पर भी सभी भाजपा विधायकों की राय ली गई। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी सभी विधायकों से चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed