फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cancer patient need finacial help.

आपकी मदद से बचेगी इस बेटी की जिंदगी

Sun, 29 Mar 2015 08:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 29 Mar 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
cancer patient need finacial help.

मनाली के लेफ्ट बैंक के सोयल गांव की 16 वर्षीय बबीता इन दिनों पीजीआई चंडीगढ़ में ब्लड कैंसर, हार्ट और किडनी की बीमारियों से जूझ रही है। आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता इन दिनों चंडीगढ़ में बेटी का इलाज करवा रहे हैं।

विज्ञापन


लेकिन, महंगा उपचार होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता बबीता के पिता गुड्डू तथा माता शांता देवी ने बताया आर्थिक तंगी के चलते बीमार बेटी का इलाज करवाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पिछले तीन महीने से पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। उन्होंने बेटी के इलाज के लिए घर, जमीन तथा गहने आदि दांव पर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी बबीता को ब्लड कैंसर शुरुआती दौर पर है तथा हार्ट का इलाज भी चल रहा है। इसके साथ ही एक किडनी में भी समस्या है।

इलाज में आएगा 20 लाख का खर्च

cancer patient need finacial help.

माता शांता देवी कहती हैं कि पीजीआई में बेटी का इलाज करवा रहे चिकित्सिकों ने बेटी के ठीक होने का भरोसा दिलाया है, लेकिन उन्होंने इलाज में लगभग 18 से 20 लाख खर्चा आने की बात कही है।

कहा कि इलाज महंगा होने पर अब थक-हार कर मुख्यमंत्री से भी इलाज के लिए आर्थिक सहायता मदद देने की गुहार कर रहे हैं। उन्होंने बेटी के उपचार के लिए स्थानीय लोगों और समाज सेवी संस्थाओं से भी आर्थिक सहायता की मदद मांगी हैं।

ऐसे में अगर कोई आर्थिक तौर पर मदद करना चाहते हैं तो वह स्टेट बैंक आफ इंडिया (हरिपुर) नंबर 31503809099 पर राशि जमा कर सकता है। इसके अलावा पीड़िता के परिजनों के मोबाईल नंबर 9459343078 पर संपर्क कर मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed