{"_id":"67e7fb25d0f8bf934302ec22","slug":"cameras-will-be-installed-in-kotshera-college-cricket-pitch-will-be-made-shimla-news-c-19-sml1001-509148-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कोटशेरा कॉलेज में लगेंगे \nकैमरे, क्रिकेट पिच बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कोटशेरा कॉलेज में लगेंगे कैमरे, क्रिकेट पिच बनेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग ने जारी किए 70 लाख रुपये
लोग निर्माण विभाग जल्द शुरू करेगा कार्य : डॉ. गोपाल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में 70 लाख रुपये से विकास कार्य करवाए जाएंगे। शिक्षा विभाग को भेजे विकास कार्यों के प्रस्तावों को शिक्षा विभाग से मंजूरी मिल चुकी है तथा बजट भी जारी कर दिया है।
पीएम उषा (प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान) के तहत जारी इस राशि को नए वर्ष में विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. गोपाल चौहान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बजट जारी किए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग परिसर में विकास कार्य शुरू करेगा। इस राशि से कॉलेज में सीमेंट की क्रिकेट पिच का निर्माण होगा, कॉलेज के नवनिर्मित मैदान के चारों तरफ दीवार लगेगी और डंगे का काम करवाया जाएगा। इसके अलावा विभाग को भेजे प्रस्ताव में शामिल कांफ्रेंस हॉल के लिए करीब पांच लाख से फर्नीचर की खरीद की जानी है।
छात्र संगठनों के बीच लगभग हर सत्र में होने वाली भिड़ंत जैसी घटनाओं को रोकने और आम छात्रों की सुरक्षा के लिए परिसर में 27 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा भी लगाए जाएंगे तथा कंप्यूटर की खरीद होगी। कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए 70 लाख रुपये से कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। परिसर में एक ही गेट से एंट्री होगी। जंगल के बीच बने इस कॉलेज परिसर को चारों ओर से सुरक्षित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन निर्माण कार्यों के लिए पैसों की मांग को वार्षिक समारोह में आए मुख्यमंत्री और शिमला शहरी विधायक के समक्ष उठाया था। इसे सीएम ने मान लिया था। बजट जारी करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और विधायक हरीश जनारथा का आभार व्यक्त किया।