फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cameras monitoring in Mining lease areas of himachal

खनन पट्टा क्षेत्रों में कैमरों से रहेगी निगरानी : बिक्रम सिंह

Sun, 07 Oct 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 07 Oct 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
cameras monitoring in Mining lease areas of himachal

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि खनन पट्टा क्षेत्रों में खान मालिकों को अपने स्तर पर कैमरे लगाने अनिवार्य होंगे। इनकी मदद से खनन भूमि पर पैनी नजर रखी जाएगी, ताकि खनन करने वालों को मनमानी करने से रोका जा सके।

विज्ञापन


कैमरों को लगाने का खर्च स्वयं पट्टा मालिकों को वहन करना होगा। अगर खनन स्थल पर कैमरे खराब पाए गए तो सरकार पट्टा मालिकों के पट्टे तत्काल रद्द कर देगी।

शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि सरकार ने खनन के लिए भूमि पट्टे पर देने के लिए पूरी तरह से पारदर्शिता अपनाई है। इसके तहत प्रदेश के जिन भी इलाकों में भूमि खनन के लिए लीज पर दी गई है। इससे पहले खुली नीलामी की है। नीलामी में भी पारदर्शिता बरती गई है।
विज्ञापन


सरकार चाहती है कि खनन गतिविधियों से आम लोगों की जरूरतें भी पूरी हों और साथ ही सरकार का खजाना भी भरे। मंत्री ने कहा कि  सरकार खनन गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का मन बना चुकी है। उनका कहना है कि खनन स्थलों पर कैमरे लगाने के निर्देश खान मालिकों को दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीघ्र इस दिशा में निर्देश भी दिए जा रहे हैं। खनन स्थलों पर लगे कैमरे खराब पाए गए तो खनन पट्टे सरकार रद्द करेगी। खनन क्षेत्र में तारबंदी करने के साथ पोल लगाने भी अनिवार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा खनन भूमि के चारों ओर झंडे भी लगाए जाने जरूरी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed