फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cabinet take cognisance of defeat

हार से खार खाई सरकार के तीखे फैसले

Sat, 17 May 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 17 May 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
cabinet take cognisance of defeat

लोकसभा चुनाव में मिली हार से तिलमिलाई सरकार ने कुछ कड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्राइवेट मेडिकल कालेज स्थापित करने के लिए जारी 4 लेटर आफ इन्टेंट (एलओआई) रद कर दिए गए।

विज्ञापन


इनमें से एक एलओआई भाजपा सांसद शांता कुमार के विवेकानंद ट्रस्ट का है। उनके अलावा हमीरपुर, बडू साहिब पावंटा और मंडी के लिए जारी मंजूरी भी रद कर दी गई।

यह एलओआई पूर्व भाजपा सरकार के समय जारी हुए थे।

मेडिकल कालेज के लिए एमओयू को मंजूरी

cabinet take cognisance of defeat

कैबिनेट ने हमीरपुर में सरकारी मेडिकल कालेज के लिए भारत सरकार के साथ एमओयू को भी मंजूरी दे दी। माता चिंतपूर्णी, चामुंडा, धर्मशाला के दाड़ी, शिमला के विकासनगर, रिज मैदान, आईएसबीटी टूटीकंडी, लोकल बस स्टैंड और आईजीएमसी में वाटर एटीएम स्थापित होंगे।

नागरिक सुरक्षा निदेशालय में 8 पद भरने को मंजूरी दी। सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं के 4 खाली पद भरने को एचएएस परीक्षा-2012 के तहत कार्योत्तर स्वीकृति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला ग्रामीण सेल को बंद करने की तैयारी

cabinet take cognisance of defeat

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अपने चुनाव क्षेत्र शिमला ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कश्यप को 1734 वोट की लीड मिलने से नाराज सरकार ने सचिवालय में शिमला रूरल सेल को बंद करने की तैयारी शुरू कर दी है।

शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में सूचना तलब की है कि इस सेल के माध्यम से अब तक विकास के कितने काम हुए हैं? शनिवार को सचिवालय आए शिमला ग्रामीण के लोगों को भी इस नाराजगी का सामना करना पड़ा।

एक-दो दिन में इस सेल को बंद करने का आदेश हो सकता है। हालांकि अफसर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे। कांग्रेस सरकार बनने के बाद रोहडू की तर्ज पर शिमला रूरल विस क्षेत्र के लिए अलग से सेल खोला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed