फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cabinet nod for AIIMS in Himachal Pradesh

बिलासपुर में एम्स के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी, 1350 करोड़ में बनेगा ये सब

Thu, 04 Jan 2018 01:48 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Jan 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
Cabinet nod for AIIMS in Himachal Pradesh

केंद्रीय कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 1350 करोड़ रुपये की लागत से एम्स निर्माण को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत बिलासपुर में 750 बिस्तरों वाला मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के मुताबिक, एम्स कॉलेज अस्पताल में 100 सीटें जबकि नर्सिंग कॉलेज में 60 सीटें होंगी। लगभग 48 महीने में बनने वाले नए एम्स में 15 ऑपरेशन थियेटर के अलावा 20 स्पेशियल्टी और सुपर स्पेशियल्टी विभाग होंगे।
विज्ञापन


यहां एम्स की तर्ज पर आवासीय परिसर और सहयोगी सेवा केंद्र भी होंगे। चिकित्सा की परंपरागत पद्धति आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए यहां 30 बिस्तरों वाला आयुष विभाग होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed