फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cabinet minister said Congress scored a hat trick of electoral victory, now preparing to hit a four

Shimla News: कैबिनेट मंत्री बोले- कांग्रेस ने चुनावी जीत की लगाई हैट्रिक, अब चौका लगाने की तैयारी

Fri, 05 May 2023 06:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 May 2023 06:24 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में दूसरी जीत मिली। अब नगर निगम शिमला के चुनाव में तीसरी जीत मिली है। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर कांग्रेस लगातार चौथी जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन
Cabinet minister said  Congress scored a hat trick of electoral victory, now preparing to hit a four
कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान और रोहित ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान और रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावी जीत की हैट्रिक लगा ली है। अब चौका लगाने की तैयारी है। मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट के उपचुनाव से कांग्रेस की जीत का सिलसिला शुरू हुआ। विधानसभा चुनाव में दूसरी जीत मिली। अब नगर निगम शिमला के चुनाव में तीसरी जीत मिली है। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर कांग्रेस लगातार चौथी जीत दर्ज करेगी। कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि शिमला में मिली जीत ने मुख्यमंत्री सुक्खू की लोकप्रियता को साबित किया है। पूर्व में कांग्रेस या भाजपा की किसी भी सरकार के समय नगर निगम में इस तरह का प्रचंड बहुमत किसी राजनीतिक दल को नहीं मिला। शिमला में सभी 12 जिलों और 68 विधानसभा क्षेत्रों के लोग रहते हैं। निगम चुनाव में कांग्रेस को वोट देकर इन मतदाताओं ने मुख्यमंत्री सुक्खू के मजबूत नेतृत्व और उनकी कल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाई है।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्रियों ने भाजपा पर शराब और पैसा बांटकर चुनाव प्रभावित करने का आरोप भी लगाया। मंत्रियों ने कहा कि भाजपा को मोदी बनाम सुक्खू की चुनावी जंग बनाकर भी कोई लाभ नहीं मिला। भाजपा ने प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगे। होर्डिंग में पीएम की फोटो तक भाजपा को लगानी पड़ी। मंत्रियों ने कहा कि भाजपा का प्रदेश नेतृत्व फेल साबित हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा लगातार तीसरा चुनाव हारी है। भाजपा को अपने प्रदेश अध्यक्ष को बीच चुनावों में बदलना पड़ा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का प्रचार भी भाजपा के काम नहीं आया। उन्होंने कहा कि भाजपा को हार स्वीकार करनी चाहिए। हार के डर से ही भाजपा नेताओं ने बौखलाहट में आकर ईवीएम पर भी सवाल उठाए। मंत्रियों ने कहा कि कांग्रेस ने एकजुटता से चुनाव लड़ा। सरकार के अच्छे कामों को देखकर जनता ने कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन


ऑर्गेनिक जीत के बयान पर घेरे पूर्व सीएम जयराम
कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह कहना कि कांग्रेस को शहर में ऑर्गेनिक जीत नहीं मिली, समझ से परे है। तो क्या यह केमिकल जनमत है। शिमला में विभिन्न सेवाएं लेने के लिए टैक्स देने वाले हर व्यक्ति को मतदान करने का अधिकार है। जयराम ठाकुर जैसे अनुभवी नेता को इस तरह के बयान देना शोभा नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब, पैसा बांटने की चुनाव आयोग से की शिकायत : जनारथा
शिमला। कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान शराब और पैसा बांटा। कई जगह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयाें को ऐसा करने से रोका। इन मामलों की कांग्रेस के पास वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। राज्य चुनाव आयोग से मामले की शिकायत गई है। उन्होंने कहा कि पैसा और शराब बांटने के बावजूद भाजपा को दो अंकों में नगर निगम के वार्ड नहीं मिल पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed