फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   C-DAC Theog wins title by defeating Shimla in cricket tournament.

Shimla News: क्रिकेट प्रतियोगिता में सीडेक ठियोग ने शिमला को हराकर जीता खिताब

Wed, 01 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
C-DAC Theog wins title by defeating Shimla in cricket tournament.
भराड़ी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने नशे के खिलाफ दिया संदेश
विज्ञापन

जिला कल्याण विभाग ने किया स्पर्धा का आयोजन
100 मीटर दौड़ में कंडाघाट की श्रुति ने पाया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के भराड़ी खेल मैदान में जिला कल्याण विभाग ने नशे के खिलाफ संदेश देने के लिए एक दिवसीय खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 3 सीडेक सेंटर के 200 से अधिक युवाओं ने विभिन्न खेलकूद स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

आयोजकों के अनुसार जिला कल्याण विभाग शिमला ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट, रस्साकशी, 100 मीटर दौड़ और 200 मीटर दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताएं हुईं। चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसके अलावा म्यूजिकल चेयर और म्यूजिकल बाल जैसे मनोरंजक खेल भी शामिल थे। प्रतियोगिता में टीम स्पर्धाओं में क्रिकेट प्रतियोगिता में सीडेक सेंटर ठियोग ने सीडेक शिमला को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में अलग-अलग सेंटरों के खिलाड़ियों ने बाजी मारी।
विज्ञापन

गर्ल्स की 100 मीटर दौड़ में कंडाघाट की श्रुति ने पहला, शिमला की पारूल ने दूसरा और शिमला की पारूल ने ही तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा बॉयज वर्ग में कंडाघाट के सुदान ने पहला, शिमला के करण ने दूसरा और ठियोग के अभिषेक लेप्टा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 200 मीटर गर्ल्स में महिला वर्ग में कंडाघाट की श्रुति और बॉयज में सुदान ने ही पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर जिला कल्याण अधिकारी कपिल देव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिए। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना के लिए था। तहसील कल्याण अधिकारी, शिमला शहरी ने सीडीएसी पेस सेंटर के प्रबंधन और समस्त स्टाफ का सहयोग एवं समन्वय के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों और स्वयंसेवकों को भी धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article