फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Byelection: Youth Congress President Nigam Bhandari expressed ticket claim from Mandi Lok Sabha seat

उपचुनाव: मंडी लोकसभा सीट से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी ने जताई टिकट की दावेदारी

Thu, 30 Sep 2021 05:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Sep 2021 05:02 PM IST
सार

गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में टिकट के लिए दावेदारी देने का बयान देकर  निगम भंडारी ने कांग्रेस की राजनीति गरमा दी है। उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर को शिमला में होने वाली बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त के समक्ष अपना पक्ष रखूंगा। 

विज्ञापन
Byelection: Youth Congress President Nigam Bhandari expressed ticket claim from Mandi Lok Sabha seat
हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने मंडी संसदीय सीट से टिकट की दावेदारी जता दी है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में टिकट के लिए दावेदारी देने का बयान देकर भंडारी ने कांग्रेस की राजनीति गरमा दी है। उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर को शिमला में होने वाली बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त के समक्ष अपना पक्ष रखूंगा। पूर्व मंत्री जीएस बाली और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के करीबी माने जाने वाले युकां अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी किन्नौर से हैं। विश्वविद्यालय और कॉलेजों में पढ़ने वाले युवाओं की मांगों को लेकर बीते काफी समय से संघर्षरत हैं। गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में भंडारी ने कहा कि वह मंडी संसदीय सीट से टिकट के लिए आवेदन करेंगे। अगर उन्हें टिकट नहीं भी मिला तो वह पार्टी के लिए पूरी मेहनत और निष्ठा से काम करेंगे। कहा कि प्रदेश से युवा चाहते हैं कि वह चुनाव लड़ें। उधर, मंडी सीट से टिकट के लिए पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। पार्टी के बड़े पदाधिकारी प्रतिभा सिंह को चुनाव मैदान में उतारने के पक्षधर हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ेंं: दिवाली के बाद होंगी आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया रहेगी जारी
विज्ञापन



प्रतियोगिता करवाकर प्रवक्ता चुनेगी युवा कांग्रेस
भारतीय युवा कांग्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रवक्ताओं का चयन करेगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय प्रभारी अमित बाबा ने यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश युकां अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने की। राजीव भवन में प्रेस वार्ता में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित बाबा ने कहा कि यंग इंडिया के बोल प्रतियोगिता पूरे देश में चलाई जा रही है। इस प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत राजनीतिक और सामाजिक जगत की बेहतर सोच और क्षमता वाले पढ़े-लिखे युवाओं को जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर युकां प्रवक्ता के रूप में कार्य करने का मौका मिलेगा। उन्होंने एक गूगल फार्म लांच किया। इसे भरकर कोई भी जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। हर जिले में प्रतियोगिता के आधार पर प्रवक्ताओं की टीम चुनी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अनिवार्य रूप से एक महिला, एक अनुसूचित जाति और एक अनुसूचित जनजाति के सदस्य को चुना जाएगा। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर 14 नवंबर को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश से चयनित सब सदस्यों को प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलेगा। प्रदेश से चुने जाने वाले युवाओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने का अवसर मिल सकता है। युकां प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा कि योग्य युवाओं को एक समान मौका देने वाले इस कार्यक्रम को प्रदेश के हर कोने तक पहुंचाने और सफल बनाने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। युकां मीडिया टीम की वाइस चेयरपर्सन शुभरा जिंटा, समन्वयक आशु हेमंत शर्मा और महेश ठाकुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed