फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Byelection: Union minister will not come to campaign in Himachal except Anurag

उपचुनाव: अनुराग को छोड़ हिमाचल में प्रचार करने नहीं आएंगे केंद्रीय मंत्री

Sat, 05 Oct 2019 06:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Oct 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
Byelection: Union minister will not come to campaign in Himachal except Anurag
सांकेतिक तस्वीर

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को छोड़कर अन्य केंद्रीय मंत्री हिमाचल प्रदेश में भाजपा के विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार में नहीं आ पाएंगे। हरियाणा और महाराष्ट्र में व्यस्तता की वजह से केंद्रीय मंत्री हिमाचल को समय नहीं दे पा रहे हैं। केंद्रीय नेताओं में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, हिमाचल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ही स्टार प्रचारक होंगे।

विज्ञापन


हालांकि, पच्छाद और धर्मशाला के इस चुनाव प्रचार का खास दारोमदार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर होगा। प्रदेश में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में पहले 10 नेताओं के नाम क्रमवार जगत प्रकाश नड्डा, मंगल पांडे, सतपाल सिंह सत्ती, जयराम ठाकुर, प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, अनुराग ठाकुर, किशन कपूर, सुरेश कश्यप और वीरेंद्र कश्यप शामिल हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा स्टार प्रचारकों में कृपाल परमार, चंद्रमोहन ठाकुर, पवन राणा, महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, सरवीण चौधरी, डॉ. रामलाल मारकंडा, विपिन सिंह परमार, वीरेंद्र कंवर, विक्रम सिंह ठाकुर, गोविंद सिंह ठाकुर, डॉ. राजीव सैजल, रमेश धवाला, नरेंद्र बरागटा, सुखराम चौधरी, बलवीर सिंह वर्मा, राकेश पठानिया, विक्रम जरियाल, परमजीत सिंह, अर्जुन सिंह, जिया लाल, रीता धीमान, मुलखराज प्रेमी, धनेश्वरी ठाकुर, विशाल चौहान, उत्तम चौधरी और बलदेव भंडारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूची में अधिकांश प्रादेशिक नेता ही शुमार हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि हरियाणा और महाराष्ट्र में व्यस्तता के कारण केंद्र से ज्यादा नेता हिमाचल में प्रचार में नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में यूं भी प्रादेशिक नेता ही प्रचार करते हैं। 

हरियाणा चुनाव की स्टार प्रचारक सूची में नहीं वीरभद्र-शांता-धूमल

Byelection: Union minister will not come to campaign in Himachal except Anurag

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा हाईकमान ने स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी है। हिमाचल में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल का नाम दोनों पार्टियों की सूची में नहीं है, जिसे हिमाचल कांग्रेस-भाजपा के नेताओं का पीढ़ी परिवर्तन भी माना जा सकता है। जेपी नड्डा और आनंद शर्मा का नाम राष्ट्रीय स्तर के नेता के चलते स्टार प्रचारक की सूची में आना स्वाभाविक है।

इसके अलावा सिर्फ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम सूची में शामिल है, जबकि कांग्रेस की सूची में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और कुलदीप सिंह राठौर को जगह दी है। कांग्रेस-भाजपा ने हरियाणा चुनाव के लिए 40-40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट चुनाव आयोग को सौंपी है।

प्रदेश के नेताओं के कंधों पर उप चुनाव प्रचार का दारोमदार

प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के कंधों पर विधानसभा उपचुनाव प्रचार का पूरा दारोमदार रहेगा। भले की हाईकमान ने कांग्रेस के चालीस स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है लेकिन, प्रदेश विधानसभा उपचुनाव प्रचार के लिए फिलहाल कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं का प्रचार में आना नामुमकिन है।

पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल को महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा हुआ है। इस कारण से उनका हिमाचल में पच्छाद और धर्मशाला उपचुनाव प्रचार में आना मुश्किल हो गया है। 

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के कारण कांग्रेस के अधिकांश केंद्रीय नेताओं की चुनाव प्रचार ड्यूटी लगाई हुई है। दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस हाईकमान अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है। ऐसी स्थिति में प्रदेश की पच्छाद और धर्मशाला उपचुनाव में केंद्रीय नेताओं को प्रचार में उतारने से हाईकमान परहेज कर रहा है।

दोनों विधानसभा सीटों के उपचुनाव प्रचार के लिए प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की चुनाव प्रचार ड्यूटी लगाई है। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर 8 अक्तूबर तक धर्मशाला में चुनाव प्रचार के लिए डटे रहेंगे। इसके बाद 18 अक्तूबर तक राठौर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed