फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   byelection himachal: Notice to all candidates including BJP and Congress for ignoring covid rules

उपचुनाव: कोविड नियमों की अनदेखी पर चुनाव आयोग ने भाजपा, कांग्रेस समेत सभी प्रत्याशियों को भेजा नोटिस

Tue, 12 Oct 2021 06:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Oct 2021 06:05 PM IST
सार

कोविड नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाए जाने पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी जिलों के उपायुक्तों और चुनाव अफसरों को सख्ती से पालना कराने के लिए आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही आयोग ने भाजपा, कांग्रेस समेत सभी निर्दलीय प्रत्याशियों को नोटिस देकर कहा है कि वे हर हाल में आयोग की ओर से जारी कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। 

विज्ञापन
byelection himachal: Notice to all candidates including BJP and Congress for ignoring covid rules
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)

विस्तार

चुनाव प्रचार के दौरान कोविड नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाए जाने पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी जिलों के उपायुक्तों और चुनाव अफसरों को सख्ती से पालना कराने के लिए आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही आयोग ने भाजपा, कांग्रेस समेत सभी निर्दलीय प्रत्याशियों को नोटिस देकर कहा है कि वे हर हाल में आयोग की ओर से जारी कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। अगर निर्देशों का उल्लंघन होता है तो प्रत्याशी को प्रचार के लिए भविष्य में कोई अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने अर्की में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा प्रत्याशी रतन सिंह पाल और मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान मास्क व उचित दूरी के नियम की धज्जियां उड़ाए जाने की फोटो और खबर मंगलवार के अंक में प्रकाशित की थी। फोटो और खबर प्रकाशित होने के बाद चुनाव आयोग एक्शन मोड में आ गया है। चूंकि पिछली बार नगर निगम के चुनावों के दौरान भी इसी तरह कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई गई थीं और उसकी वजह से प्रदेश भर में कोरोना के मामले बढ़ गए थे।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोग कोविड संक्रमित पाए गए थे और कई की मौत हो गई थी। जुब्बल-कोटखाई से विधायक रहे नरेंद्र बरागटा भी उसी दौरान कोविड की चपेट में आए थे और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। उनके निधन के बाद जुब्बल-कोटखाई समेत तीन विधानसभा क्षेत्रों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पर अमर उजाला में प्रकाशित खबर




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed