उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी कुशाल के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत
अधिवक्ता प्रणय प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी कुशाल चंद ने सेना की कैप और मैडल वाली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की वर्ष 2019 की गाइडलाइन में स्पष्ट कहा गया है कि सेना के नाम पर राजनीति नहीं की जा सकती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल ने मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कुशाल चंद पर सेना के नाम का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए भारत निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। अधिवक्ता प्रणय प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी कुशाल चंद ने सेना की कैप और मैडल वाली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की वर्ष 2019 की गाइडलाइन में स्पष्ट कहा गया है कि सेना के नाम पर राजनीति नहीं की जा सकती। जबकि भाजपा की ओर से सोशल मीडिया पर प्रत्याशी की सेना की कैप और मैडल लगी फोटो प्रचारित की जा रही है। अधिवक्ता प्रणय प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी ने अपने नाम के आगे बिग्रेडियर के साथ सेवानिवृत्त नहीं लिखा है।
जबकि आर्मी मुख्यालय की ओर से वर्ष 2014 में यह प्रावधान किया गया है। उधर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासू ने बताया कि शिकायत को भारत निर्वाचन आयोग को भेज दिया गया है। वहां से निर्देश आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें, नामांकन के बाद कुशाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी मंडी के पास अलग से आवेदन कर नाम के आगे बिग्रेडियर और पीछे ठाकुर जुड़वाने का आवेदन किया था। इस आवेदन को जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीकार कर लिया था और इसके बाद से कुशाल सेना के पद ब्रिगेडियर का इस्तेमाल कर रहे हैं।