फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bye election in dharamshala sudhir sharma and kishan kapoor not in campaigning

धर्मशाला उपचुनाव: किशन कपूर गांधी यात्रा पर, सुधीर प्रचार से गायब

Fri, 04 Oct 2019 02:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 04 Oct 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
bye election in dharamshala sudhir sharma and kishan kapoor not in campaigning
फाइल फोटो

017 के विधानसभा चुनाव को हाई प्रोफाइल बनाने वाले किशन कपूर और सुधीर शर्मा अचानक राजनीतिक शून्यता में चले गए हैं। धर्मशाला में कांग्रेस और भाजपा की ओर से उतारे गए प्रत्याशियों से अंदरखाते दोनों नेता नाराज हैं। इसी कथित नाराजगी के चलते किशन कपूर चुनावी मौसम में कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में गांधी यात्रा पर निकल जाएंगे।

विज्ञापन


गद्दी नेता किशन कपूर गैर राजनीतिक कार्यक्रम के तहत पूरे संसदीय क्षेत्र में जाकर लोगों को महात्मा गांधी के पांच सूत्र बताएंगे। कपूर ने दिल्ली हाईकमान से आए संदेश को बहाना बनाकर खुद को उपचुनाव से दूर कर लिया है। वीरवार को एक तरफ जहां भाजपा प्रत्याशी पार्टी नेताओं के साथ विस क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर अपने पक्ष में वोट मांग रहे थे वहीं, किशन कपूर कोतवाली बाजार धर्मशाला में लोगों के पास जाकर उनको महात्मा गांधी के पांच सूत्र बता रहे थे।
विज्ञापन


कपूर ने गांधी यात्रा धर्मशाला से शुरू कर दी है। 30 अक्तूबर तक कपूर सभी 17 विस क्षेत्रों में महात्मा गांधी के पांच सूत्र बताने के लिए पदयात्रा करेंगे। वीरवार को भाजपा नेताओं ने जहां चुनावी प्रचार किया वहीं, कपूर ने धर्मशाला में गांधी को लेकर गैर राजनीतिक कार्यक्रम किया। उपचुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में कपूर हवन के बाद तुरंत वापस चले गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वे प्रत्याशी के साथ डोर-टू-डोर प्रचार में नहीं निकल रहे हैं। उधर, वीरवार को धर्मशाला में कांग्रेस प्रत्याशी ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में ढोल नगाड़ों की थाप पर लोगों से वोट मांगे। इस शोरगुल में कांग्रेस के कथित विकास पुरुष सुधीर शर्मा गायब थे। पिछले चुनाव में अपनों की बगावत की वजह से महज 3 हजार वोटों से हारने वाले सुधीर उपचुनाव से पूरी तरह दूरी बनाए हुए हैं।

नामांकन से लेकर अभी तक सुधीर शर्मा एक भी दिन धर्मशाला में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए नहीं आए हैं। हालांकि, सुधीर पहले ही संकेत दे चुके हैं कि खराब स्वास्थ्य के चलते वह मुश्किल ही चुनाव प्रचार में हिस्सा ले पाएंगे। 

30 तक करूंगा पदयात्रा : कपूर
भाजपा सांसद किशन कपूर ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने देश के सभी सांसदों को अपने अपने संसदीय क्षेत्र के सभी विस क्षेत्रों में जाकर महात्मा गांधी के जीवन के पांच सूत्र जनता को बताने के लिए कहा है ताकि, समाज गांधी जी के मूल्यों को अपनाए। यह कार्यक्रम पूरी तरह गैर राजनीतिक है।

मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं : सुधीर शर्मा
पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है। अभी स्वास्थ्य लाभ ले रहा हूं। डाक्टर जैसा कहेंगे, वैसा ही कर पाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed