{"_id":"6428633f638814dbf700c1b6","slug":"by-elections-of-panchayati-raj-institutions-on-may-2-code-of-conduct-in-force-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव 2 मई को, आचार संहिता लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव 2 मई को, आचार संहिता लागू
Sat, 01 Apr 2023 10:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 01 Apr 2023 10:32 PM IST
सार
आचार संहिता उन पंचायतों, पंचायत समिति एवं जिला परिषद के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है जिनमें 2 मई को उपचुनाव हैं।
विज्ञापन
पंचायत उप चुनाव(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 2 मई को पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता उन पंचायतों, पंचायत समिति एवं जिला परिषद के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है जिनमें 2 मई को उपचुनाव हैं।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार जिन पंचायतों, ब्लॉक और जिला परिषद में उप चुनाव होने हैं, वहां आयोग ने चुनाव आचार संहिता लागू की है। जो क्षेत्र स्थानीय निकायों के अधीन हैं, वहां चुनाव आचार संहिता लागू नहीं रहेगी।
विज्ञापन