फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   by election in mandi parliamentary constituency jalshakti minister mahender singh thakur may be BJP Candidate

हिमाचल: नड्डा ने सीएम से पूछा, प्रदेश उपचुनाव को कितना तैयार, मंत्रियों के काम पर भी चर्चा

Wed, 15 Sep 2021 10:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Sep 2021 10:57 AM IST
सार

इस दौरान मंडी संसदीय सीट पर मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के अलावा अन्य संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
by election in mandi parliamentary constituency jalshakti minister mahender singh thakur may be BJP Candidate
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : PTI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पूछा कि हिमाचल प्रदेश मंडी लोकसभा और तीन विधानसभा उपचुनाव के लिए कितना तैयार है। जयराम मंगलवार दोपहर नई दिल्ली में नड्डा से मिले। 

विज्ञापन


इस दौरान मंडी संसदीय सीट पर मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के अलावा अन्य संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा की गई। वहीं जुब्बल-कोटखाई, अर्की और फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों पर भी मंथन हुआ। इसके अलावा नड्डा ने सीएम से प्रदेश के सभी मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड भी जाना।
विज्ञापन


इस दौरान सीएम ने नड्डा एक-एक मंत्री के कार्यों के बारे में नड्डा को अवगत करवाया। ऐसे में मंत्रिमंडल में फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं।  भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और पाटी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप भी इस मौके पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने मुख्यमंत्री को संगठन की बैठक के लिए नई दिल्ली बुलाया है। मंगलवार को हुई मुलाकात में नड्डा ने सीएम से पूछा कि संगठन ने सरकार को जो सुझाव दिए थे, उन पर क्या काम हुआ।  मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए महेंद्र के अलावा महेश्वर सिंह और अन्य विकल्पों पर भी चर्चा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed