फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   by election in himachal: BJP leaders Asha Parihar Govind Ram election campaign in Mandi Karsog

उपचुनाव: टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेताओं ने त्यागे अपने गृह क्षेत्र

Mon, 18 Oct 2021 12:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Oct 2021 12:14 PM IST
सार

अर्की में भाजपा का टिकट रतन पाल सिंह को देने के बाद से ही गोविंद राम शर्मा और आशा परिहार नाराज चल रहे हैं। उन्होंने भाजपा के खिलाफ बगावत तो नहीं की, मगर यह एलान कर डाला है कि वे दोनों ही अर्की में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।

विज्ञापन
by election in himachal: BJP leaders Asha Parihar Govind Ram election campaign in Mandi Karsog
आशा परिहार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं ने प्रचार के लिए अपने गृह क्षेत्रों का त्याग कर दिया है। सोमवार से अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा और पूर्व मंत्री आशा परिहार मंडी संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर के लिए प्रचार करेंगे। फतेहपुर में प्रचार से इनकार कर चुके कृपाल परमार भी अपने हलके में नजर नहीं आ रहे हैं। वह भी मंडी में प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन


अर्की में भाजपा का टिकट रतन पाल सिंह को देने के बाद से ही गोविंद राम शर्मा और आशा परिहार नाराज चल रहे हैं। उन्होंने भाजपा के खिलाफ बगावत तो नहीं की, मगर यह एलान कर डाला है कि वे दोनों ही अर्की में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। दोनों से भाजपा के राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी मिल चुके हैं और यह आग्रह कर चुके हैं कि वे पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करें। पर दोनों ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिस व्यक्ति को टिकट देने का वे शुरू से ही विरोध कर रहे हैं, उसके साथ अब कैसे खडे़ होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि उनका विरोध पार्टी से नहीं, व्यक्ति से है। ऐसे में वे अर्की को छोड़कर कहीं भी प्रचार कर लेंगे। आशा परिहार ने कहा है कि वह मंडी के लिए रवाना हो रही हैं। गोविंद राम शर्मा ने भी कहा है कि वह अर्की से बाहर शिमला में हैं। वह शिमला से सोमवार को करसोग के लिए रवाना होंगे। आशा परिहार भी उनके साथ होंगी। बताया जा रहा है कि कृपाल परमार भी मंडी, जुब्बल-कोटखाई और अर्की में प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed