फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   by election in himachal: BJP Candidate Baldev thakur flies nomination for fatehpur by election

फतेहपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर ने सीएम की मौजूदगी में भरा नामांकन

Fri, 08 Oct 2021 04:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 08 Oct 2021 04:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि बलदेव ठाकुर यहां से प्रत्याशी होंगे। ऐसे में भाजपा का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी उन्हें विजयी बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा।

विज्ञापन
by election in himachal: BJP Candidate Baldev thakur flies nomination for fatehpur by election
नामांकन भरते भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में नामांकन भरा। मंत्री राकेश पठानिया, बिक्रम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद जनसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सबसे पहले स्व. सुजान सिंह पठानिया को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने पूरे हिमाचल में करोड़ों के विकास कार्य किए हैं।

विज्ञापन


हर विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति मिली है। कहा कि रे और राजा का तालाब में सब तहसील दी। रैहन में सीएचसी का दर्जा बढ़ाकर सिविल अस्पताल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि बलदेव ठाकुर यहां से प्रत्याशी होंगे। ऐसे में भाजपा का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी उन्हें विजयी बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन


भाजपा का हर कार्यकर्ता जानता है कि कुछ चीजें अगर आज मिलती हैं तो कुछ कल। कहा कि जब से देश आजाद हुआ, तब से 70 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही। क्या बेरोजगारी उसकी देन नहीं है। आज अगर देश और प्रदेश में बेरोजगारी है तो उसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। आज कहते हैं कि महंगाई बढ़ गई, ऐसा लगता है कि कांग्रेस के जमाने में तो महंगाई थी ही नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed