फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   by election himachal news: Himachal congress leader Yashwant Chhajta statement on chetan bragta

उपचुनाव: वीरभद्र फैक्टर भुनाने की कोशिश में चेतन पर बरसे उनके खेमे के कांग्रेस नेता

Sun, 17 Oct 2021 09:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Oct 2021 09:26 PM IST
सार

एक दिन पहले ही चेतन बरागटा के समर्थकों ने वीरभद्र सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए थे। रविवार को प्रदेश कांग्रेस सचिव और वीरभद्र परिवार के नजदीकी नेता महेंद्र स्तान ने कहा कि लोग इन सब बातों को समझते हैं।

विज्ञापन
by election himachal news: Himachal congress leader Yashwant Chhajta statement on chetan bragta
यशवंत छाजटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीरभद्र फैक्टर को भुनाने की कोशिश में जुटे निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा और उनके समर्थकों पर बरसते हुए वीरभद्र परिवार के खेमे में रहे उनके करीबी नेताओं महेंद्र स्तान और यशवंत छाजटा ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है। जब वीरभद्र सिंह थे, तब ये लोग उन्हें गालियां देते थे। आज व्यक्तिगत हितों को साधने के लिए नारेबाजी कर रहे हैं। जुब्बल-नावर-कोटखाई में कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है।

विज्ञापन


एक दिन पहले ही चेतन बरागटा के समर्थकों ने वीरभद्र सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए थे। रविवार को प्रदेश कांग्रेस सचिव और वीरभद्र परिवार के नजदीकी नेता महेंद्र स्तान ने कहा कि लोग इन सब बातों को समझते हैं। जुब्बल-नावर-कोटखाई में कांग्रेस मजबूत है। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला (ग्रामीण) के अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। 
विज्ञापन


1990 में रोहित के दादा रामलाल ठाकुर से चुनाव हारे थे वीरभद्र 
जुब्बल-नावर-कोटखाई से दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दो बार विधायक रहे थे। जुब्बल-नावर-कोटखाई से कांग्रेस नेता रामलाल ठाकुर 1983 में उस समय मुख्यमंत्री पद से हटाए गए थे, जब वीरभद्र सिंह को पहली बार हिमाचल प्रदेश का सीएम बनाया गया था। वीरभद्र सिंह ने 1983 में सीएम बनने के बाद यहां से उपचुनाव जीता था। इसके बाद 1985 में भी वीरभद्र सिंह चुनाव जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1990 में उनके खिलाफ जुब्बल-कोटखाई से जनता दल से पूर्व मुख्यमंत्री रामलाल ठाकुर भी चुनाव में खडे़ हुए, मगर वीरभद्र सिंह चुनाव हार गए थे। हालांकि, वीरभद्र सिंह ने एक साथ दो सीटों से चुनाव लडे़ थे। वह रोहडू़ से जीत गए थे। रोहित ठाकुर पूर्व सीएम रामलाल ठाकुर के पोते हैं। इसी वजह से उनके वीरभद्र सिंह के साथ अच्छे संबंध नहीं माने जाते थे। इसी को पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा भी भुनाते रहते थे। वीरभद्र सिंह भी नरेंद्र बरागटा से नरमी से पेश आते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed